WhatsApp पर आया Meta One सब्सक्रिप्शन, एक प्लान में मिलेंगी Meta की सभी प्रीमियम फीचर्स
WhatsApp पर आया नया फीचर
WhatsApp Subscription Plan: मेटा ने हाल ही में अपना नया सब्सक्रिप्शन प्लान ‘Meta One’ लॉन्च किया है और अब इसे धीरे-धीरे WhatsApp, Facebook और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया जा रहा है. नई जानकारी के अनुसार, WhatsApp के एंड्रॉयड वर्जन में भी Meta One सब्सक्रिप्शन का सपोर्ट जोड़ा जा रहा है. इस सेवा के तहत यूजर्स को ‘Meta One Premium’ और ‘Meta One Plus’ नाम के दो प्लान मिलेंगे. इनमें से किसी एक प्लान को लेने पर यूजर मेटा की कई सेवाओं का एक साथ इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे अलग-अलग ऐप्स के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
Meta One सब्सक्रिप्शन लेने से क्या फायदा होगा?
- जो यूजर WhatsApp के जरिए Meta One प्लान को सब्सक्राइब करेंगे उन्हें WhatsApp Plus के एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलेंगे.
- इसके अलावा, वे Meta AI और कंपनी की दूसरी प्रीमियम सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे.
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Meta One Plus’ की कीमत करीब 700 रुपये प्रति माह और ‘Meta One Premium’ की कीमत लगभग 2200 रुपये प्रति माह हो सकती है.
- दोनों प्लान में AI की मदद से इमेज और वीडियो बनाने की सुविधा भी दी जाएगी, हालांकि इसकी लिमिट प्लान के अनुसार अलग-अलग होगी.
- खास बात यह है कि दोनों प्लान एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ उपलब्ध होंगे.
WhatsApp Plus में मिलते हैं ये खास फीचर्स
- WhatsApp ने कुछ समय पहले अपना प्रीमियम प्लान ‘WhatsApp Plus’लॉन्च किया था.
- इस प्लान में यूजर्स को कई कस्टमाइजेशन फीचर्स मिलते हैं, जैसे खास इफेक्ट वाले स्टिकर्स, नई थीम्स, एक साथ 20 चैट्स को पिन करने की सुविधा, अलग-अलग कॉन्टैक्ट्स के लिए कस्टम रिंगटोन और अलर्ट सेट करने का ऑप्शन.
- फिलहाल कंपनी ने इस प्लान में ऐप की डिजाइन और पर्सनलाइजेशन पर ज्यादा ध्यान दिया है.
- आने वाले समय में इसमें और भी नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं.
- हालांकि, यह एक ऑप्शनल है और सामान्य चैटिंग, कॉलिंग तथा फाइल शेयरिंग जैसी सुविधाएं पहले की तरह मुफ्त रहेंगी.
ये भी पढ़ें-क्रेडिट कार्ड यूजर्स रहें सावधान! बिल भरने के नाम पर हो रही साइबर ठगी, जानें कैसे बचें
WhatsApp में आया Incognito Chat फीचर
WhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पेश कर रहा है. हाल ही में कंपनी ने Meta AI के साथ बातचीत के लिए ‘Incognito Chat’ फीचर शुरू किया है. यूजर Meta AI से चैट करते समय इस मोड को ऑन कर सकते हैं. यह फीचर खास तौर पर प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है. Incognito Chat मोड में की गई बातचीत कंपनी के सर्वर पर सेव नहीं की जाएगी. WhatsApp के अलावा यह सुविधा Meta AI ऐप पर भी उपलब्ध कराई गई है.