WhatsApp का बड़ा अपडेट, अब बिना सिम कार्ड के नहीं चलेगा, जानिए क्या है नया नियम
बिना सिम के नहीं चलेगा व्हाट्सएप
Whatsapp: व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है, जिसके तहत इसके फीचर्स में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने ‘सिम बाइंडिंग’ (SIM Binding) नियम का ऐलान किया है. इस नियम के लागू होने से अब यूजर्स का डेटा पहले की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित होगा और धोखाधड़ी व डेटा लीक जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी.
WhatsApp का नया फीचर क्या है?
Wabetainfo ने एक पोस्ट शेयर कर इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी है. Wabetainfo द्वारा जारी पोस्ट के अनुसार, व्हाट्सएप ने एक नए नियम पर काम करना शुरू कर दिया है, जिसका नाम ‘सिम बाइंडिंग’ (SIM Binding) है. इस नए नियम के लागू होने से व्हाट्सएप अकाउंट पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित रहेगा और बिना सिम कार्ड के व्हाट्सएप नहीं चलेगा.
📝 WhatsApp beta for Android 2.26.8.6: what's new?
— WABetaInfo (@WABetaInfo) February 24, 2026
WhatsApp is working on a feature that aligns the app with India's mandatory SIM linkage rule, and it will be available in a future update!https://t.co/BRfqBnsOxJ pic.twitter.com/Ia2ZrF8HPZ
यानी अब व्हाट्सएप अकाउंट लॉग-इन रहे, इसके लिए जिस सिम से व्हाट्सएप अकाउंट बना है उस सिम का मोबाइल में एक्टिव (Active) होना जरूरी है.
सिम बाइंडिंग नियम क्या है?
- सिम बाइंडिंग नियम का मतलब है कि आप किसी भी मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल तभी कर पाएंगे, जब आपका वही सिम कार्ड उस डिवाइस में एक्टिव होगा जिससे आपने अपना अकाउंट बनाया है.
- यानी मोबाइल से सिम निकालते ही आपका व्हाट्सएप अकाउंट लॉग-आउट हो जाएगा और काम करना बंद कर देगा.
- बता दें कि सिम बाइंडिंग का यह नियम UPI पेमेंट ट्रांजैक्शन ऐप्स में पहले से ही लागू है.
WhatsApp में अभी क्या सिस्टम है?
अभी तक यूजर्स 6 अंकों के वेरिफिकेशन कोड का इस्तेमाल करके व्हाट्सप्प लॉगइन कर सकते हैं और इसे कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है. एक बार लॉगइन हो जाने के बाद यदि मोबाइल में सिम कार्ड न भी हो, तब भी व्हाट्सप्प काम करता रहता है. लेकिन अब सिम बाइंडिंग (Sim Binding) नियम लागू हो जाने से मोबाइल में सिम कार्ड का एक्टिव होना अनिवार्य होगा. इसके बिना आप व्हाट्सप्प का उपयोग नहीं कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें-Indian Railways Rules: ट्रेन में ये सामान ले गए तो हो सकती है जेल, जानिए भारतीय रेलवे के सख्त नियम
सरकार ने WhatsApp का नया फीचर क्यों लाया?
भारत सरकार ने सिम बाइंडिंग सिस्टम इसलिए लागू किया है ताकि उन मोबाइल नंबरों का गलत इस्तेमाल न हो सके जो या तो बंद हो चुके हैं या फिर किसी दूसरे व्यक्ति को दोबारा बेच दिए गए हैं. इसका मुख्य उद्देश्य साइबर फ्रॉड को रोकना है, क्योंकि स्कैमर्स अक्सर पुराने या डी-एक्टिवेट हो चुके नंबरों के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं. इस तकनीक से अब मोबाइल नंबर सीधे आपके डिवाइस से जुड़ जाएगा, जिससे बैंकिंग और अन्य ऑनलाइन सेवाओं में धोखाधड़ी करना अपराधियों के लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा.