WhatsApp चलाने वालों को हो सकती है परेशानी! 1 मार्च से लागू होने जा रहा है सिम बाइंडिंग नियम, जानें क्या होंगे बदलाव

Whatsapp Sim Binding: अगर आप भी अभी तक अपने पुराने फोन या टैबलेट में बिना सिमकार्ड के केवल वाई-फाई से व्हाट्सऐप, टेलीग्राम या फिर सिग्नल जैसे मैसेंजिंग ऐप यूज कर रहे है तो ये खबर आपको परेशान कर सकती है. दरअसल अब भारत सरकार की तरफ से स्प्ष्ट कर दिया गया है कि सिम-बाइंडिंग से […]
Whatsapp Sim Binding

Whatsapp Sim Binding

Whatsapp Sim Binding: अगर आप भी अभी तक अपने पुराने फोन या टैबलेट में बिना सिमकार्ड के केवल वाई-फाई से व्हाट्सऐप, टेलीग्राम या फिर सिग्नल जैसे मैसेंजिंग ऐप यूज कर रहे है तो ये खबर आपको परेशान कर सकती है. दरअसल अब भारत सरकार की तरफ से स्प्ष्ट कर दिया गया है कि सिम-बाइंडिंग से जुड़े किसी भी नियमों अब छूट या ढील नहीं दी जाएगी. सरकार के इस आदेश क बाद ये साफ हो गया है कि 1 मार्च से व्हाट्सऐप, टैलीग्राम जैस ऐप चलाने लिए आपके मोबाइल में सिमकार्ड लगा होना बहुत जरूरी है.

बढ़ते साइबर क्राइम को लेकर उठाया कदम

सरकार के अनुसार ये कदम बढ़ते साइबर फ्रॉड और साइबर क्राइम को देखते हुए उठाया गया हैं. अब तक होता यह था कि आप एक बार ओटीपी (OTP) के जरिए व्हाट्सएप एक्टिवेट कर लेते थे और फिर सिम कार्ड निकालकर भी वाई-फाई से चैटिंग करते रहते थे. लेकिन 1 मार्च के बाद ऐसा संभव नहीं हो पाएगा. नए नियम के तहत व्हाट्सऐप टेलीग्राम जैसे एप को चलाने के लिए उसी सिमकार्ड का होना बेहद जरूरी होगा, जिससे वह आईड या अकाउंट रजिस्टर्ड हैं.

बैंकिंग ऐप के द्वारा समझिए

इसे समझने के लिए आप बैंकिग ऐप का उदाहरण ले सकते है. जैसे किसी भी बैंकिग ऐप का यूज करने के लिए रिजिस्टर्ड नंबर वाली सिम का होना बहुत जरूरी है, बिना सिम के ऐप नहीं खुलता ठीक उसी तरह से किसी अब व्हाट्सएप यूज करने के लिए आपके पास फोन में वो सिम होना जरूरी है जिससे अकाउंट रिजिस्टर्ड हैं.

डेस्कटॉप यूजर्स का क्या होगा?

अब काफी लोगों के मन में ये सावल आ रहा होगा कि डेस्कटॉप या फिर लैपटॉप पर चल रहे व्हाट्सऐप वेब का क्या होगा? रिपोर्ट के अनुसार अब डेस्कटॉप वर्जन के लिए भी सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम किए जा रहे है. अगर आपके मोबाइल में सिम एक्टिव नहीं है या काफी समय से फोन ऑफलाइन है तो कंप्यूटर पर चल रहा आपका अकाउंट 6 घंटे के अंदर अपने आप लॉग आउट हो जाएगा.

ये भी पढे़ंः मुनीर आर्मी को तगड़ा झटका, तालिबान ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, PAK फाइटर जेट का काम तमाम

ज़रूर पढ़ें