Vistaar NEWS

WhatsApp पर दिखाया गया टिकट अब नहीं होगा मान्य, ये डॉक्यूमेंट्स रखना है जरूरी

WhatsApp Train Ticket Rules

टिकट सिस्टम में हुआ बदलाव

Valid Travel Document Required: रेल यात्रियों के लिए एक बहुत ही जरूरी खबर सामने आई है. रेलवे ने टिकट संबंधित नियमों में बदलाव किया है. अक्सर देखा गया है कि कई रेल यात्री सफर के दौरान टिकट चेकर को अपनी टिकट WhatsApp पर ही दिखा देते हैं. लेकिन रेलवे के नए बदलाव के बाद अब व्हाट्सएप पर टिकट दिखाना अवैध माना जाएगा. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि व्हाट्सएप पर दिखाया गया टिकट मान्य नहीं होगा.

रेलवे के नए नियमों के अनुसार, RailOne App के जरिए बुक किया गया अनारक्षित टिकट केवल उसी मोबाइल डिवाइस पर मान्य होगा, जिससे टिकट जारी किया गया है. अगर टिकट किसी दूसरे मोबाइल के जरिए फॉरवर्ड करके या उसका स्क्रीनशॉट दिखाया जा रहा है, तो यह अब मान्य नहीं होगा.

क्या है रेलवे का नया निर्देश?

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ‘RailOne App’ से बुक किया गया टिकट एक डिजिटल डॉक्यूमेंट है, जो सीधे आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और उसी फोन से लिंक होता है जिससे उसे खरीदा गया है. इसलिए सफर के दौरान टिकट चेकर को दिखाने के लिए आपके पास वही असली मोबाइल फोन होना जरूरी है जिससे आपने टिकट बुक किया था.

इसके अलावा, आपको अपने साथ एक असली फोटो आईडी जैसे आधार या वोटर कार्ड भी रखना होगा. ध्यान रखें कि टिकट का स्क्रीनशॉट दिखाना या किसी दूसरे फोन से फॉरवर्ड किया गया टिकट दिखाना पूरी तरह से अमान्य होगा.

WhatsApp टिकट क्यों नहीं होगा मान्य?

रेलवे के अनुसार, स्क्रीनशॉट या व्हाट्सएप पर भेजे गए टिकटों से धोखाधड़ी और गलत इस्तेमाल का खतरा रहता है. दरअसल, एक ही टिकट का स्क्रीनशॉट कई लोगों को भेजा जा सकता है, जिससे लोग एक ही टिकट पर बार-बार सफर करने की कोशिश कर सकते हैं. इसी धोखाधड़ी को रोकने के लिए रेलवे ने यह नियम बनाया है कि सफर के दौरान केवल ऐप में मौजूद ओरिजिनल डिजिटल टिकट ही मान्य होगा.

ये भी पढ़ें-सरकारी ऑफिस जाने की झंझट खत्म! घर बैठे WhatsApp पर बनाएं आयुष्मान कार्ड, जानें नंबर और पूरा तरीका

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

Exit mobile version