भतीजे आकाश ने फिर मांगी बुआ मायावती से माफी! क्यों कहा- मेरी चुप्पी को कमजोरी समझा
आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी
UP Election 2027: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपने भतीजे और पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को BSP से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इस दौरान मायावती ने आकाश आनंद पर कई आरोप लगाए थे. उस दौरान तो आकाश आनंद ने चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब उन्होंने मायावती से माफी मांगते हुए फिर से पार्टी में शामिल करने की गुजारिश की है. पढ़ें आकाश आनंद ने क्या कहा?
आकाश आनंद ने मायावती को अपना राजनैतिक गुरु बताते हुए कहा, “राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया. इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूं. पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की खबरें और अफवाहें चल रही हैं. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा. न आज, न कभी. BSP मेरे लिए सिर्फ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है.”
परम आदरणीय बहन जी,
— Akash Anand (@AnandAkash_BSP) October 2, 2026
आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ माँ भी हैं।
राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया। इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूँ।
पिछले कुछ दिनों से…
आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी
आकाश आनंद ने इस दौरान कहा कि अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फैसला पूरी तरह उचित है, और मैं उस फैसले के साथ खड़ा हूं. रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है. व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी जिम्मेदारी है. उस समय मैंने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, इसलिए आपके उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाया. मेरी उस चुप्पी को गलत समझा गया, और अफवाहों को जगह मिली. अगर इससे आपको ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूं.
ये भी पढ़ेंः प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत से पहले क्या हुआ? सामने आ गया दूसरा CCTV फुटेज
मायावती के फैसले पर सबकी नजर
आकाश आनंद ने मायावती से माफी मांगते हुए बोले कि मैं सिर्फ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूं. विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूंगा. अब देखना यह होगा कि आकाश आनंद की माफी के बाद मायावती क्या फैसला लेती हैं?