‘अबकी बार 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी CM केशव मौर्य का बड़ा दावा

UP Election 2027 Claim: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान से प्रदेश में सियासी उठापटक जारी है. डिप्टी सीएम ने कहा, आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी, कांग्रेस को हटाकर भाजपा का कमल खिलाएगी.
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Maurya 300 Paar Claim: अबकी बार 300 पार, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान के बाद सियासी पारा हाई हो गया है. डिप्टी सीएम ने दावा किया कि इस बार बार भाजपा 300 से ज्यादा सीटों के साथ चुनाव जीतेगी. उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि विपक्ष चाहे कितना भी एकजुट हो जाए, भाजपा को कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि भाजपा विकास और सुशासन के नाम पर चुनाव जीतेगी.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान से प्रदेश में सियासी उठापटक जारी है. डिप्टी सीएम ने कहा, आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी, कांग्रेस को हटाकर भाजपा का कमल खिलाएगी. सपा-कांग्रेस चाहे तो अकेले चुनाव लड़े या फिर साथ में लड़े, चुनाव में जीत भाजपा की ही होनी है.

सपा-कांग्रेस नहीं जनता को BJP पर भरोसा

उन्होंने कहा कि भाजपा को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. भाजपा पूरे विपक्ष को एकतरफा हराएगी और प्रदेश में भाजपा का कमल खिलेगा. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी. डिप्टी सीएम का यह बयान उस दौरान आया. जब भाजपा को हराने के लिए सपा-कांग्रेस समेत सभी दल एकजुट होते दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः यूपी चुनाव में तीसरा विकल्प बनेंगे ओवैसी-चंद्रशेखर? AIMIM-ASP का गठबंधन तय

अबकी बार 300 पारः डिप्टी सीएम

यूपी चुनाव में भाजपा किसी भी हाल में कोई गलती नहीं करना चाहती है. इसलिए अभी से पूरी तैयारियों पर जुट गई है. वहीं सपा-कांग्रेस भी इस बार पीडीए को लेकर सत्ता में काबिज होने के प्रयास में हैं. इसलिए सपा-कांग्रेस की नजर भाजपा के उन नेताओं पर भी है, जो भाजपा की अंदरुनी पॉलिटिक्स की वजह से नाराजगी झेल रहे हैं. इस बार के चुनाव में पक्ष-विपक्ष में काफी खींचतान देखने को मिल सकती है.

ज़रूर पढ़ें