‘अब क्या एयरपोर्ट पर नाव चलेगी? जहां भाजपा…’, नोएडा हवाईअड्डे को लेकर अखिलेश यादव ने कसा तंज, Video

Akhilesh Yadav Noida Airport Statement: अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर वीडियो शेयर कर लिखा, 'अब क्या एअरपोर्ट पर नाव चलेगी? जहां भाजपा सरकार, वहां महा-भ्रष्टाचार!'
Akhilesh Yadav Noida Airport Statement

अखिलेश यादव ने नोएडा हवाईअड्डे में जलभराव को लेकर सरकार पर कसा तंज

Akhilesh Yadav On Noida Airport: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर जलभराव को लेकर सरकार पर तंज कसा है. इसका एक वीडियो भी अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर शेयर किया है. वीडियो शेयर कर लिखा, ‘अब क्या एअरपोर्ट पर नाव चलेगी? जहां भाजपा सरकार, वहां महा-भ्रष्टाचार!’

दरअसल, इन दिनों उत्तर प्रदेश समेत देशभर में भारी बारिश का प्रकोप देखने को मिल रहा है. भारी बारिश की वजह से नोएडा का इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी पानी से लबालब भर गया है. इस दौरान एयरपोर्ट के टर्मिनल और पार्किंग क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर जलभराव की स्थिति बन गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. अब इस वीडियो को अखिलेश यादव ने शेयर कर सरकार पर तंज कसा है.

प्रशासन ने क्या कहा?

जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन एक्टिव हुआ और दावा किया कि 30 मिनट के अंदर स्थिति को काबू किया गया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि जलभराव के दौरान वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से निकाला गया, जिसकी वजह से उड़ानों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा. अब स्थिति सामान्य है.

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर CEO इंटरव्यू में धर्म की परीक्षा? शराब से जनेऊ तक पूछे गए कई तरह के सवाल

मार्च में हुआ था उद्घाटन

बता दें, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का अभी हाल ही में 28 मार्च 2026 को उद्घाटन हुआ था. लेकिन पहली ही बारिश नहीं झेल पाया. अचानक हुई तेज बारिश की वजह से टर्मिनल और पार्किंग के बीच जलभराव की स्थिति बन गई. हालांकि, अब यात्रियों की आवाजाही सामान्य है और मौसम की स्थिति पर एयरपोर्ट प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है.

ज़रूर पढ़ें