“अखिलेश बाबू, किस मुंह से सरकार बनाने की बात…” यूपी चुनाव से पहले लखनऊ में गरजे अमित शाह
अमित शाह (File Photo)
BJP Record Victory Reminder: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यूपी की राजधानी लखनऊ दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने भाजपा राज्य कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लिया. बैठक में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने जनता को ‘मालिक’ कहकर संबोधित करते हुए कहा ‘भाजपा के मालिक देवतुल्य कार्यकर्ताओं को मेरा राम-राम.’ इस दौरान शाह ने सीएम योगी की खूब तारीफ की और कहा कि 312 सीट वाली रिकॉर्ड जीत याद दिलाने आया हूं.
इस दौरान शाह ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, “अखिलेश बाबू, आप किस मुंह से राज्य में सरकार बनाने की बात करते हैं?” उन्होंने आगे कहा कि मैं आज आप सभी कार्यकर्ताओं को याद कराने आया हूं कि यह आप ही लोग ही हो जिन्होंने रिकॉर्ड सीटें उत्तर प्रदेश में जिताई थी. 2017 में 40 फीसदी वोट लेकर 312 सीटें दिलाई. अब एक फिर यही दोहराने का समय आ गया है.
प्रदेश में जल्द लागू होगा यूजीसी
अमित शाह ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उनके बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही हैं. जिनके दम पर पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रही है. सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार से पहले माफियाओं का जलवा था. लेकिन भाजपा सरकार आते ही सीएम योगी ने यूपी की माफियाओं को मुक्त कर दिया. इस दौरान शाह ने यूजीसी को लेकर कहा कि कई प्रदेशों में लागू हो चुका है. यूपी में भी हम जल्द ही यूजीसी लागू करेंगे.
ये भी पढ़ेंः यूपी में दिवाली से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ छापेमारी, मिठाई में घूमते मिले चूहे, 229 दुकानों को नोटिस
सपा पर निशाना साधते हुए साधते हुए मुलायम यादव की सरकार के दौरान रामभक्तों और कारसेवकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गईं थी. लेकिन आज का समय बदल चुका है. अब यूपी में भाजपा की सरकार है. इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में हम फिर से सरकार बनाएंगे. हम यूपी में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएंगे. यूपी चुनाव से पहले अमित शाह का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है.