Vistaar NEWS

30 साल की ब्लॉगर रीना का 75 साल के बुजुर्ग पर आया दिल! हल्दी-सगाई हो गई, कब होगी शादी?

Auraiya Blogger Reena Marriage News

30 साल की ब्लॉगर रीना का 75 साल के बुजुर्ग पर आया दिल

Unusual Age Gap Wedding Ceremony: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने शादी के जोड़ों के उम्र के फासले को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, ऐसा नहीं है कि यह कोई पहली कहानी है. जिसके उम्र का फासला चर्चा का विषय बना है. इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन औरैया का यह मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल है, क्योंकि इस शादी में जोड़ों के बीच 10-20 साल नहीं, बल्कि 45 सालों का अंतर है. दोनों की सगाई भी हो चुकी है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है. अब सबके मन में एक ही सवाल तैर रहा है कि आखिर दोनों की शादी कब होगी?

बता दें, 30 साल की रानी, जो पेशे से ब्लॉगर है. उसने 75 साल के राम सागर के साथ शादी करने का फैसला किया है. दोनों की सगाई भी हो चुकी है. रीना ने बताया कि वह राम सागर से रिश्ते को लेकर खूब खुश है. उम्र के अंतर से कोई परेशानी नहीं है. यानी दोनों अपने रजामंदी से शादी करने जा रहे हैं. लेकिन दोनों की उम्र के बीच का अंतर देख चर्चा का विषय बना हुआ है.

शादी की डेट का इंतजार

वहीं, राम सागर ने बताया कि रीना शादी के लिए तैयार है. अगर वह तैयार नहीं होती तो शादी नहीं करते. सगाई के बाद शादी की तारीख को लेकर जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि अभी कोई डेट तय नहीं की गई है. शादी करीब 2-4 महीने के अंदर ही होगी. जबकि रीना ने शादी की डेट नवरात्रि के तुरंत बाद तय होने की बात कही है.

रीना ने क्या कहा?

रीना ने बताया कि नवरात्रि के तुरंत बाद ही शादी की डेट तय कर ली जाएगी. सगाई हो चुकी है और दोनों शादी करने के लिए रेडी भी हैं. बस विवाह की डेट तय होने का इंतजार है.

ये भी पढ़ेंः ‘मैं सबकुछ सच बताना चाहती हूं…’, शिवा शर्मा की मौत के बाद फरार श्रद्धा दुबे ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो जारी कर क्या कहा?

कैसे हुई मुलाकात?

रीना ने बताया कि करीब 1 साल पहले राम सागर से मुलाकात हुई थी. इस दौरान दोनों के बीच बातचीत होने लगी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और अब शादी कर रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. रीना सोशल मीडिया पर वीडियो बनाती है. इसी दौरान राम सागर से मुलाकात हुई थी.

Exit mobile version