राम मंदिर दान विवाद में बढ़ी सियासी गर्मी, VHP ने उठाई केजरीवाल-प्रियंका गांधी से पूछताछ की मांग

Ayodhya police inquiry: राम मंदिर दान विवाद में VHP की बड़ी मांग की है. केजरीवाल और प्रियंका गांधी से पूछताछ कराने की अपील की है. VHP का कहना है कि आरोप लगाने वाले नेता सबूत दें, नहीं तो झूठे आरोपों पर कानूनी कार्रवाई की जाए.
ram mandir

Ram Mandir Donations: अयोध्या के राम मंदिर दान विवाद को लेकर सियासत लगातार गरमा रही है. अब इस मामले में विश्व हिंदू परिषद (VHP) भी खुलकर सामने आ गई है. संगठन ने अयोध्या पुलिस से मांग की है कि जिन नेताओं ने राम मंदिर के दान में गड़बड़ी और कथित घोटाले के आरोप लगाए हैं, उनसे पूछताछ की जाए और उनसे उनके आरोपों के सबूत भी मांगे जाएं.

VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने जांच अधिकारी को पत्र लिखा है. इस पत्र में कहा है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने सार्वजनिक मंचों पर राम मंदिर के दान को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं.

उन्‍होंने लिखा कि ऐसे में यदि उनके पास इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण हैं तो उन्हें जांच एजेंसियों के सामने पेश करना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके.  

संगठन ने क्या पत्र में क्‍या-क्‍या लिखा?

संगठन का कहना है कि अगर नेताओं के पास सबूत हैं तो उन्हें जांच में शामिल किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. वहीं, अगर आरोप बिना किसी आधार के लगाए गए हैं, तो कानून के मुताबिक झूठे आरोप लगाने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. VHP का कहना है कि इस तरह के आरोपों से करोड़ों राम भक्तों की भावनाएं आहत होती हैं.  राम मंदिर जैसे आस्था के केंद्र को राजनीतिक विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए.

लगातार विवादों में है चंदा विवाद

यह मामला उस समय और चर्चा में आया जब राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ी कुछ शिकायतों और कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए. इसके बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई. विपक्ष लगातार निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग कर रहा है, जबकि ट्रस्ट और उससे जुड़े लोग सभी आरोपों को निराधार बता रहे हैं.

अब VHP की इस मांग के बाद यह विवाद एक नया मोड़ लेता दिख रहा है. सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अयोध्या पुलिस जांच के दौरान क्या कदम उठाती है. क्या आरोप लगाने वाले नेताओं से वास्तव में पूछताछ की जाएगी? फिलहाल मामले की जांच जारी है और अभी तक किसी भी आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें:अयोध्या में सोने से मढ़ी रामचरितमानस को लेकर बवाल, गायब होने के दावे पर ट्रस्ट का पलटवार

ज़रूर पढ़ें