‘जरूरत पड़ी तो लठ पूजन…’, BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी को जड़ दिया थप्पड़, पूछा- अखिलेश से मिले हो?

Mahoba Seed Black Marketing: बृजभूषण राजपूत ने जब देखा कि किसानों के लिए आया लाखों रुपए का चना गोदाम प्रभारी कहीं और भेज रहा है तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. इस दौरान उन्होंने गोदाम प्रभारी सोनू यादव को पकड़ लिया और सीधे थप्पड़ जड़ दिया.
Mahoba Seed Black Marketing

चना की कालाबाजारी पर भड़के BJP विधायक, गोदाम प्रभारी को जड़ दिया थप्पड़

BJP MLA Slaps Official: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत अपने व्यवहार को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. अब उन्होंने सरकारी बीज की कालाबाजारी को रंगे हाथों पकड़ा तो गोदाम प्रभारी को ही कूट दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों के हक पर डाका डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जेल की हवा खिलाई जाएगी. अगर जरूरत पड़ी तो इनका लठ पूजन किया जाएगा.

दरअसल, विधायक बृजभूषण राजपूत को शिकायत मिली थी कि उनके क्षेत्र में सरकारी योजनाओं में सेंधमारी कर किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. जिसके बाद विधायक एक्टिव हो गए और आधी रात खुद ही जांच पड़ताल करने पहुंच गए. जब बृजभूषण राजपूत चरखारी के राजकीय कृषि बीज भंडार पहुंचे तो देखा कि किसानों के लिए आए चने के बीज की करीब 100 बोरियां पिकअप में लादकर ले जाया जा रहा है. यह बीज किसानों को निशुल्क दिया जाना था.

गोदाम प्रभारी को जड़ा थप्पड़

बृजभूषण राजपूत ने जब देखा कि किसानों के लिए आया लाखों रुपए का चना गोदाम प्रभारी कहीं और भेज रहा है तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. इस दौरान उन्होंने गोदाम प्रभारी सोनू यादव को पकड़ लिया और सीधे थप्पड़ जड़ दिया. इतना ही नहीं, अधिकारियों को अखिलेश यादव से मिला हुआ बताया.

ये भी पढ़ेंः ‘मुस्लिमों से सिर्फ वोट नहीं, सीट शेयरिंग पर भी बात, कम से कम 100 सीटें…’, सपा के साथ गठबंधन पर कांग्रेस नेता की मांग

3 लोगों के खिलाफ FIR

इस दौरान विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि चाहे कोई भी हो. अगर किसानों के हक पर डाका डालने की कोशिश की तो किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा. अगर जरूरत पड़ी तो जेल की हवा खिलाई जाएगी और उनका लठ पूजन किया जाएगा. विधायक ने इस घटना की जानकारी जिला कृषि अधिकारियों को दी और कड़ी कार्रवाई करने की बात कही. इसके बाद उन्होंने गोदाम प्रभारी सोनू यादव समेत 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने चने से लदे पिकअप को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

ज़रूर पढ़ें