‘बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ?’, ब्रजेश पाठक बोले- सपा और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे

ब्रजेश पाठक ने कहा, 'संभल में मंदिर पर कब्जा करके अपने घर में शामिल कर लिया गया. उस पर क्या हुआ. किसी ने कुछ बोला क्या? केवल सनातन संस्कृति पर हमला बोला जा रहा है. अयोध्या को बदनाम करने की साजिश है. एफआईआर हो गई है. निष्पक्ष जांच होगी. हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है.'
Deputy CM Brajesh Pathak.

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक.

UP News: अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर चल रहे विवाद पर सियासी बयानबाजी का दौरा लगातार जारी है. इस बीच यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस और सपा के आरोपों पर पलटवार किया है. पाठक ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने वालों से जरा पूछिए कि बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ. तुष्टिकरण की राजनीति क्यों कर रहे हैं.

‘मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने के लिए तुष्टिकरण कर रहे ‘

ब्रजेश पाठक ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. डिप्टी सीएम ने कहा, ‘बाबरी मस्जिद का चंदा इकट्ठा हुआ था. उस चंदे का क्या हुआ. कोई उसके बारे में ना बात कर रहा है, ना कोई पूछ रहा है. सपा और कांग्रेस केवल तुष्टिकरण कर रही है. मुस्लिम मतदाओं को लुभाने के लिए ये सनातन संस्कृति को बदनाम करते हैं. हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. जीरो टॉलरेंस नीति है. एफआईआर दर्ज हो गी है. जो भी दोषी है कार्रवाई होगी.’

‘अखिलेश यादव ने टेटर फंडिंग पर कभी बात नहीं की’

ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस के साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी जमकर हमला बोला. पाठक ने कहा, ‘जरा सपा और कांग्रेस से बाबरी मस्जिद के चंदे पर एक सवाल करिए. मदरसों में टेरर फंडिंग हो रही है. मौलाना क्या कर रहे. उनसे पूछिए. जरा पूछिए किसी मदरसे या बाबरी पर सवाल पूछा. अखिलेश यादव से कभी पूछिए. अखिलेश यादव ने कभी बाबरी मस्जिद के चंदे या मदरसे पर सवाल उठाया हो तो बताइए.’

‘अयोध्या को बदनाम करने की साजिश’

ब्रजेश पाठक ने आगे कहा, ‘संभल में मंदिर पर कब्जा करके अपने घर में शामिल कर लिया गया. उस पर क्या हुआ. किसी ने कुछ बोला क्या? केवल सनातन संस्कृति पर हमला बोला जा रहा है. अयोध्या को बदनाम करने की साजिश है. एफआईआर हो गई है. निष्पक्ष जांच होगी. हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है.’

ये भी पढे़ं: ‘अयोध्या के पटवारी’ चंपत राय का संघ में कैसे बढ़ा कद? अब राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उठे कई सवाल

ज़रूर पढ़ें