Vistaar NEWS

‘माफिया’ का सफाया मेरा सबसे प्रिय विषय, लखनऊ में बोले CM योगी

CM Yogi

सीएम योगी

Yogi Ji Statement mafia Elimination: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित डी-3 त्रिवेणी कार्यक्रम के दौरान माफियाओं को लेकर बात कही. उन्होंने कहा कि मेरा सबसे प्रिय विषय माफियाओं का सफाया करना ही है. आगे भी इसी तरह माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते रहेंगे. सीएम योगी के 9 सालों के कार्यकाल में ऐसा पहली बार हुआ है. जब उन्होंने मंच से अपने प्रिय विषय का जिक्र किया है. इस दौरान उन्होंने बच्चों से अपने लगाव का भी जिक्र किया.

सीएम योगी ने एक उदाहरण देते हुए कहा, लखनऊ में एक माफिया ने पुलिस की जमीन पर कब्जा कर लिया था. जब इसकी जानकारी डीजीपी ने मुझे दी तो तुरंत ही माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आदेश दिए और अगले ही दिन अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी गई. माफिया जमीन खाली कर भाग निकला. हमारी सरकार माफिया के लिए बहुत सख्त है और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. यानी सीएम योगी का साफ कहना है कि माफियाओं के प्रति कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी.

बच्चों को लेकर क्या कहा?

इस दौरान सीएम योगी ने सिर्फ माफियाओं पर बात नहीं की, बल्कि बच्चों के साथ अपने जुड़ाव का अनुभव भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि जब वे किसी गांव या सार्वजनिक कार्यक्रमों में जाते हैं, तो छोटे बच्चों को लेकर उनकी माताएं बड़ी उत्सुकता के साथ खड़ी रहती हैं. जो हमारे लिए बेहद आत्मीय और भावनात्मक जुड़ाव का पल होता है.

ये भी पढ़ेंः ‘BJP के कारण बहुसंख्यक लोग हो रहे जहरीले…’, सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

बच्चा अपने माता-पिता या फिर दादा-दादी की गोद कितना भी रोता रहे, लेकिन जैसे ही बच्चा हमारी गोद में आता है वह तुरंत रोना बंद कर देता है. हमें बच्चों का अन्नप्राशन कराना बहुत अच्छा लगता है. समाज में बच्चों के लिए सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण बनाना बहुत जरूरी है. सीएम योगी ने इस कार्यक्रम के दौरान स्पष्ट कर दिया है उनको जितना ज्यादा बच्चों से प्यार है. उससे कहीं ज्यादा माफियाओं से नाराजगी है.

Exit mobile version