‘BJP के कारण बहुसंख्यक लोग हो रहे जहरीले…’, सपा सांसद जावेद अली का विवादित बयान

SP MP Javed Ali Controversial Statement: राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बयान को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गलत बताया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की वजह से आप इस तरह से नहीं बोल सकते हैं.
SP MP Javed Ali Controversy

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान

SP Javed Ali On BJP: उत्तर प्रदेश में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके लिए सभी पार्टियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है. समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान मुरादाबाद पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दे दिया. जिसकी वजह से यूपी की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई. जानें उन्होंने क्या कहा.

सपा सांसद जावेद अली खान ने कहा भाजपा समाज में विभाजन पैदा करती है. भाजपा द्वारा फैलाए गए जहर का असर देश के बहुसंख्यक समाज पर पड़ा है. जिसकी वजह से बहुसंख्यक जहरीला हो गया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि वे भाजपा पर सीधा कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं. लेकिन भाजपा की गलत नीतियों और बयानों की वजह से समुदायों के बीच का पुराना आपसी विश्वास और भाईचार कमजोर हुआ है. इसी खाई को पाटने के लिए समाजवादी पार्टी पूरी रणनीति के साथ काम करने में जुटी है.

धर्म के आधार पर टूटा आपसी विश्वासः सांसद

उन्होंने आगे कहा, धर्म के आधार पर आपसी विश्वास टूट गया है. भाजपा के फैलाए जहर से बहुसंख्यक लोग जहर हो गए हैं और अब निगलने लगे हैं. समाजवादी पार्टी अब ऐसे क्षेत्रों में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए भरपूर कोशिश करेगी. खासतौर पर उन इलाकों पर ज्यादा फोकस रहेगा. जहां अल्पसंख्यकों की संख्या काफी कम है. यहां पर कार्यकर्ताओं को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी.

ये भी पढ़ेंः यूपी चुनाव में किसके साथ गठबंधन करेंगे ओवैसी? अखिलेश पर साधा निशाना

कांग्रेस सांसद ने बयान को बताया गलत

राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बयान को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गलत बताया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की वजह से आप इस तरह से नहीं बोल सकते हैं. यह बिल्कुल गलत बात है. फिलहाल, राज्यसभा सांसद के बयान के बाद यूपी की सियासत तेज हो गई है.

ज़रूर पढ़ें