‘मानव जनित रोग है दिवाली,’ इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- सरकार उनकी हो या हमारी कुछ नहीं करेगी

Imran Masood Diwali Statement: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने दिवाली में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर कहा, 'दिवाली हो या प्रदूषण, मानव जनित रोग है.' सांसद इमरान मसूद का यह बयान अब खूब सुर्खियों में है.
imran masood

इमरान मसूद (File Photo)

Diwali Pollution Controversy: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से सांसद और कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने दिवाली में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर कहा, ‘दिवाली हो या प्रदूषण, मानव जनित रोग है.’ सांसद इमरान मसूद का यह बयान अब खूब सुर्खियों में है. इस दौरान उन्होंने प्रदूषण को लेकर कहा कि चाहे उनकी सरकार हो या हमारी. सरकार इन मामलों में ज्यादा कुछ नहीं करेगी. इसलिए लोगों को जागरुक होने की जरूरत है.

दरअसल, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने यह बयान दिवाली में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर दिया है. जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए लोगों को खुद ही जागरुक होना पड़ेगा. सरकार चाहे जिसकी हो, इन मामलों में ज्यादा कुछ नहीं करेगी. केवल सरकार के भरोसे इसका समाधान नहीं हो सकता है. इमरान मसूद से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भी दिवाली पर विवादित बयान दे चुके हैं. उन्होंने दिवाली की बधाई देते हुए ‘खुशियों की ईद’ बताया था.

क्या बोले कांग्रेस सांसद?

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, ये लोग दिमागी रूप से विकृत लोग हैं. ये लोग सिर्फ नेगेटिव बात करते हैं. दिवाली हो या प्रदूषण, जो है वो मानव जनित रोग है. इस दौरान उन्होंने प्रदूषण से निपटने के लिए लोगों को जागरुक होना बताया. इमरान मसूद का यह बयान देश में बढ़ते प्रदूषण के बाद आया. इसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग पर भी अपना बयान दिया है.

चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

इमरान मसूद ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए. उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि चुनाव आयोग घिरा हुआ है और घबराहट में बार-बार अपने आदेश वापस ले रहा है. इस दौरान उन्होंने लोगों की आवाज दबाए जाने का भी आरोप लगाया. हालांकि पहली बार नहीं है जब इमरान मसूद ने विवादित बयान दिया हो. इससे पहले भी वे कई बार विवादित बयान दे चुके हैं.

ज़रूर पढ़ें