‘ई, गोरखपुर पुलिस है… ठंडा कर दूंगा’, भूख हड़ताल पर बैठे DDU के छात्रों से बोले दारोगा, Video

Gorakhpur Police Viral Threat: गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में दारोगा ने छात्रों को चेतावनी देते हुए कहा, इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा... जान नहीं रहे हो. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Gorakhpur Police Viral Threat

'ई, गोरखपुर पुलिस है... ठंडा कर दूंगा', भूख हड़ताल पर बैठे DDU के छात्रों से बोले दारोगा

DDU Students Hunger Strike: गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय यानी DDU के छात्र कई मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इसी दौरान पुलिस और धरना दे रहे छात्रों के बीच तीखी बहस देखने को मिली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक दारोगा छात्रों को चेतावनी दे रहे हैं. इस दौरान दारोगा ने छात्रों से कहा कि इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा… जान नहीं रहे हो. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई.

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया. धरना 25 अगस्त से शुरू हुआ, जो 5 सितंबर से भूख हड़ताल में बदल गया. छात्रों ने कहा कि जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों को नहीं मानता. तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इसी बीच 8 सितंबर को छात्रों से बातचीत कर धरना खत्म कराने के लिए पहुंचे, लेकिन सहमति नहीं बनी. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी.

छात्रों के प्रदर्शन के बीच पहुंची गोरखपुर पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, लेकिन छात्रों ने एक नहीं सुनी. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच नोकझोक भी देखने को मिली. जब पुलिस ने छात्रों को जबरदस्ती हटाने की कोशिश की तो भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने नाराजगी जाहिर की. जिसके बाद मामला गरमा गया.

ये भी पढ़ेंः कौन हैं ईशान आनंद? मायावती ने दी बड़ी बड़ी जिम्मेदारी, यूपी चुनाव में ‘अग्नि परीक्षा’

ई, गोरखपुर पुलिस है…

इस दौरान पुलिस ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को बाहर निकालकर ले जाना शरू कर दिया. यह देखते ही छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. बढ़ते हंगामे को देखते हुए दारोगा ने कहा कि इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा… जान नहीं रहे हो, ये गोरखपुर पुलिस है. किसी ने इस घटना का वीडियो अपने कैमरे पर रिकॉर्ड कर लिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है. वहीं, लोग भी वीडियो को देखते हुए तरह-तरह के कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं.

ज़रूर पढ़ें