23वीं मंजिल की बालकनी से फूल तोड़ना पड़ा भारी, बेटे को बचाने गए पिता की भी गिरकर मौत
ग्रेटर नोएडा 23वीं मंजिल से गिरकर पिता-पुत्र की मौत
Father Son Fall Death: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया. बिसरख थाना क्षेत्र स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में 23वीं मंजिल पर रहने वाले पिता-पुत्र बॉलकनी पर खड़े होकर पूजा के लिए फूल तोड़ रहे थे. इसी दौरान बेटे का पैर फिसल गया. बेटे को बचाने के चक्कर में पिता भी अपना संतुलन खो बैठे और नीचे गिर गए. इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
जानकारी के अनुसार, रणदीप पात्रा (करीब 40 वर्ष) पुत्र अमल कुमार पात्रा और उनके 11 वर्षीय बेटे आरव बिसरख थाना क्षेत्र स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में 23वीं मंजिल पर रहते थे. रणदीप की पत्नी की पत्नी ने बताया कि सभी को आज सुबह खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए जल्दी निकलना था. इसलिए जल्दबाजी में पूजा के लिए बालकनी से फूल तोड़ने लगे. इस दौरा आरव का पैर फिसल गया और वह बॉलकनी से नीचे लटक गया.
बाप-बेटे दोनो की मौत
यह देखकर रणदीप बचाने के लिए आगे आए और उनका संतुलन खो गया. इस दौरान दोनों बाप-बेटे 23वीं मंजिल की बॉलकनी से नीचे गिर गए, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक जान जा चुकी थी.
ये भी पढ़ेंः यूपी में दिवाली से पहले मिलावटखोरी के खिलाफ छापेमारी, मिठाई में घूमते मिले चूहे, 229 दुकानों को नोटिस
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो लोग 23वीं मंजिल से नीचे गिर गए हैं. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों पिता-पुत्र हैं. फिलहाल, शव को पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी.