सहारनपुर में अवैध मस्जिद ढहाई तो नीचे निकला कुआं, मंदिर का दावा! इतिहास को लेकर उठे सवाल
सहारनपुर में अवैध मस्जिद ढहाई तो नीचे निकला कुआं
UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद को गिराने के बाद एक नया विवाद शुरू हो गया है. जब मस्जिद का मलवा हटाया गया, तो उसके नीचे कुआं दिखाई दिया. जिसके बाद अब मस्जिद और कुएं के इतिहास को लेकर भी सवाल खड़े हो गए. फिलहाल, मौके पर कई अधिकारी पहुंचे हैं. अधिकारियों का कहना है कि मस्जिद कुएं के ऊपर बनी थी. हालांकि कुआं किसने और कब बनवाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
शिकायतकर्ता विकास त्यागी ने दावा किया कि मस्जिद के नीचे कोई पुराना देवस्थान हो सकता है. कुआं भारतीय संस्कृति में पूजनीय है. अधिकतर मंदिरों में कुएं बनाए जाते थे.
मस्जिद ढहाने के बाद दिखा कुआं
दरअसल, सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में 315 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध मस्जिद बनी थी. जिसे प्रशासन ने शनिवार को ढहा दिया. ढहाने के बाद जब मलवा हटाने का कार्य शुरू हुआ तो इस दौरान जमीन के नीचे एक कुआं दिखाई दिया. जिसको लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे. अब यह मामला चर्चा में आ गया.
ये भी पढ़ेंः मुरादाबादः सर्किट हाउस में सपा नेता को नमाज पढ़ना पड़ा भारी, Video वायरल होने पर मचा बवाल, FIR दर्ज
जांच के बाद होगा खुलासा
मस्जिद के नीचे कुआं मिलने के बाद प्रशासन ने उसे कवर कर दिया है. हालांकि, सवाल अभी भी लोगों के मन में बना हुआ है कि आखिर मस्जिद बनने से पहले कुआं किसने बनाया था. क्या पहले से मौजूद कुएं को बंद कर उसके ऊपर मस्जिद का निर्माण किया गया था. हालांकि, अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अधिकारियों के मुताबिक, जांच की जा रही है. जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.