Vistaar NEWS

पति के सामने 25 सेकंड में 16 बार चप्पलों से पीटा, बीच सड़क पर देवर ने भाभी पर बरसाए थप्पड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kanpur Road Assault Case

कानपुर में बीच सड़क पर देवर ने भाभी को चप्पलों से पीटा

Brother In Law Beats Bhabhi: कानपुर में बुधवार को एक महिला के ऊपर उसके देवर ने हमला कर दिया. इस दौरान उसने 25 सेकंड में 16 बार चप्पल से पीटा. महिला और उसकी 5 साल की बच्ची जान बचाने के लिए चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी. इस घटना का मौके पर उपस्थित किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने हमला करने वाले देवर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है मामला?

कानपुर के गुजौनी थाना क्षेत्र की रहने वाली पूजा शर्मा अपने पति संदीप शर्मा और 5 साल की बेटी मकान विवाद की शिकायत करने थाने जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में पूजा की सास के भाई के लड़के जो रिश्ते में देवर लगता है. वह अपने दोस्त के साथ पहुंचा और अचानक बीच सड़क पर ही हमला कर दिया. पहले जमकर गाली-गलौज किया और फिर जूता-चप्पलों और थप्पड़ से पिटाई कर दी.

25 सेकंड तक चप्पलों से पीटा

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि करीब 25 सेकंड में देवर ने भाभी को जमकर कूटा. इस दौरान चप्पलों और थप्पड़ों की बरसात कर दी. जब मारपीट हो रही थी. उस दौरान पति बाइक पर ही बैठा रहा. यानी पूरी मारपीट पति के सामने ही हुई.

ये भी पढ़ेंः पहली पत्नी को बनाया बंधक और बहन बताकर की दूसरी शादी, 2 हिंदू युवतियों से विवाह करने वाला ‘विशाल’ निकला इरशाद

2 आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल, पीड़िता की शिकायत के आधार पर गुजैनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डीसीपी दीपेन नाथ चौधरी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच किया जा रहा है. मुख्य आरोपी और उसके साथ को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना में शामिल एक और आरोपी बताया जा रहा है, जिसकी पहचान की जा रही है.

Exit mobile version