पहली पत्नी को बनाया बंधक और बहन बताकर की दूसरी शादी, 2 हिंदू युवतियों से विवाह करने वाला ‘विशाल’ निकला इरशाद
कानपुर में लव जिहाद का मामला
Bajrang Dal Rescues Hindu Girls: उत्तर प्रदेश के कानपुर में इरशाद नाम का एक युवक अपने आपको विशाल बताते हुए हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ शादी कर ली. शादी करने के बाद इरशाद ने एक और हिंदू लड़की से विवाह कर लिया. दूसरी पत्नी को कई महीनों तक अपनी बहन बताते हुए साथ में रखा और पीड़िता को बच्चों के साथ कमरे में बंधक बना लिया. जिसके बाद पीड़िता ने एक दिन चुपके से बजरंग दल वालों को फोन कर दिया, जिसके बाद यह खुलासा हुआ. जानें क्या है पूरा मामला?
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि उसे और उसके बेटे को पति इरशाद ने कमरे में बंधक बनाकर रखा था. इस दौरान जबरन मीट खाने व धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था. बता दें, आरोपी मूल रूप से आगरा का रहने वाला है. जो अपने आपको विशाल बताते हुए दो शादियां कर ली. इरशाद ऑनलाइन जूते का कारोबार करता है.
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
आरोपी इरशाद पहले हरदोई की रहने वाली हिंदू युवती अनुक्रति पांडे से दोस्ती की और अपना नाम विशाल बताया. इसके बाद प्रेमजाल में फंसाकर शादी कर ली. शादी के बाद तो सबकुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन बाद में जब पीड़िता को सच्चाई पता चली तो वह हैरान रह गई. इसके बाद इरशाद ने उसे कानपुर के एक फ्लैट में बंधक बना लिया. इतना ही नहीं बच्चे को पूजा करने से रोकता था और मुस्लिम नाम रखा. जब विरोध किया जाता, तो जान से मारने की धमकी देता था.
ये भी पढ़ेंः पड़ोस की ‘आंटी’ से इश्क लड़ाते पकड़ा गया पति, पत्नी के विरोध पर खूनी बवाल, 16 पर FIR
पुलिस ने कमरे से बाहर निकाला
किसी तरह से महिला ने एक दिन चोरी-छिपे बजरंग दल वालों का नंबर निकाला और उनसे संपर्क किया. मौके पर पहुंचे बजरंग दल के लोगों ने पुलिस से संपर्क कराया. जब पुलिस ने छापा मारा तो दोनों दोनों महिलाएं अलग-अलग कमरे में बंद मिलीं. फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पति पर मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है. आरोपी से पूछताछ कर आगे की जानकारी जुटाई जा रही है.