यूपी चुनाव को लेकर हो रही थी बैठक, अखिलेश के सामने ही भिड़े सपा नेता, दो जिलों की कार्यकारिणी भंग

UP Election 2027: लखनऊ में आज रविवार को सपा की बैठक में दो नेता अखिलेश यादव के सामने ही भिड़ गए. दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.
Akhilesh Yadav Lucknow Meeting

लखनऊ में अखिलेश यादव के सामने भिड़े सपा कार्यकर्ता

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी लखनऊ में बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें अखिलेश यादव भी शामिल हुए थे. इस दौरान अखिलेश यादव के सामने ही दो नेता आपस में भिड़ गए. जिसके बाद पार्टी ने एटा और कासगंज की पूरी जिला इकाई ही भंग कर दी. एटा और कासगंज ऐसा जिला है, जहां की 8 विधानसभा सीटों में सपा का सिर्फ 1 विधायक है. यानी 7 सीटें भाजपा के पास हैं. जानें क्या है पूरा मामला.

लखनऊ में आज रविवार को सपा की बैठक में दो नेता अखिलेश यादव के सामने ही भिड़ गए. दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. जिसके बाद पार्टी ने कड़ा एक्शन लेते हुए दो जिले की कार्यकारिणी ही भंग कर दी. जानकारी के अनुसार, इस दौरान पार्टी के करीब 250 से ज्यादा वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

2 जिलों की कार्यकारिणी भंग

बैठक के दौरान अचानक एटा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव और सपा नेता मंजीत यादव के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. इस दौरान अखिलेश यादव स्वंय मौजूद रहे. हालांकि, पार्टी ने इस घटना के बाद तुरंत एक्शन लिया और दोनों जिलों के जिलाध्यक्षों को हटाते हुए पूरी कार्यकारिणी ही भंग कर दी.

ये भी पढ़ेंः ‘शादी के बाद आकाश आनंद जैसा मामला हो गया तो…’, मायावती का भतीजी दीपिका से भी किनारा, अब कौन?

UP चुनाव की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी बैठक

बता दें, यह बैठक यूपी चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर रखी गई थी. क्योंकि 24 सितंबर से अखिलेश यादव प्रदेश में PDA रथ की शुरुआत करने जा रहे हैं. उनका यह रथ प्रदेश की हर विधानसभा तक पहुंचेगा. अखिलेश यादव इस रथ के माध्यम से जमीन पर अपना अभियान आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं. इन्हीं सब को लेकर आज पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें दो नेताओं के बीच झड़प देखने को मिली.

ज़रूर पढ़ें