UP News: अनिरुद्धाचार्य की कथा में छलका रेप पीड़िता का दर्द, सामने आया लव जिहाद का मामला, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक नाबालिग लड़की ने अनिरुध्दाचार्य जी की कथा में अपनी आपबीती सुनाई.
deoria news

अनिरुद्धाचार्य जी, देवरिया कथा

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक नाबालिग लड़की ने अनिरुध्दाचार्य जी की कथा में अपनी आपबीती सुनाई. इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अब उससे पूछताछ की जा रही है. आइए जातने है क्या है पूरा मामला?

दरअसल यूपी के देवरिया में वृंदावन के फेमस कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी की कथा का आयोजन किया गया था. इस कथा में पहुंची और नाबालिग हिंदू लड़की ने जब अपनी आपबीती बताई तो वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. लड़की ने बताया कि एक मुस्लिम युवक ने शारीरिक शोषण किया और फिर उससे रकम भी वसूली.

सोशल मीडिया वायरल हुआ था वाडियो

पीड़िता की आपबीती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इस मामले को संज्ञान में लिया और प्रशासन से कार्रवाई के लिए कहा. मामले पर तुंरत एक्शन लेते हुए देवरिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अभियुक्त की उम्र करीब 20 साल है.

मोटी रकम वसूलने का भी है आरोप

युवक पर आरोप है कि हाई स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग हिंदू लड़की को एक मुस्लिम युवक ने न केवल बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाया, बल्कि उसका शारीरिक शोषण किया. इस दौरान उससे अच्छी खासी रकम भी वसूली गई. वहीं संबंधित स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि छात्रा दो वर्ष पहले कॉलेज से पढ़ाई कर चुकी है और वर्तमान में संस्थान से उसका कोई संबंध नहीं है.

ये भी पढ़ें: महंगे फ्यूल के लिए रहें तैयार! मिडिल ईस्ट संकट से तेल कंपनियों की हालत खराब, ऐसे होगी आपकी जेब से भरपाई

ज़रूर पढ़ें