रिसेप्शन नहीं सीधे 7 फेरे, कब-कहां से होगी रिंकू सिंह संग शादी? प्रिया सरोज ने बताया
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
No Reception Direct Saat Phere: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. खुद सांसद प्रिया सरोज ने रिंकू सिंह के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि यूपी चुनाव से ठीक पहले फेरे लेने की तैयारी है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि शादी कहां से होगी, लेकिन सांसद के बताए अनुसार, राजधानी लखनऊ से शादी होने की संभावना है.
सांसद ने बताया कि हमारी इच्छा तो गांव से ही शादी करने की है, लेकिन यह संभव नहीं है. अभी तक परिवार के सभी लोगों की शादियां गांव से ही हुई हैं. उसी माहौल में शादी करने की इच्छा थी, लेकिन गांव में संभव नहीं हो पाएगा. उन्होंने बताया कि बहुत पहले से सोच रखा था कि जब हमारी शादी होगी तो गांव में मंडप सजेगा, रिश्तेदार आएंगे और पारंपरिक तरीके से शादी होगी. क्योंकि अपनापन सिर्फ गांव में ही महसूस होता है. शादी के लिए 2 जगहों पर विचार चल रहा है, बनारस और लखनऊ. क्योंकि यहां से कनेक्टिविटी काफी अच्छी है.
कब-कहां से होगी शादी
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि शादी के बाद अलग से रिसेप्शन नहीं किया जाएगा. शादी में ही सभी रिश्तेदारों, मित्रों और शुभ चिंतकों को आमंत्रित किया जाएगा. हालांकि अभी तय नहीं है कि शादी की डेट क्या होगी और कहां से होगी. लेकिन संभावना है कि यूपी चुनाव से पहले दीपावली के समय लखनऊ से होगी.
ये भी पढ़ेंः पुलिस ने लाइनमैन का काटा 6000 का चालान, बिजली कर्मचारी ने ऐसे लिया बदला! थाने की कर दी बत्ती गुल
रिंकू सिंह से कैसे मिलीं प्रिया सरोज?
प्रिया सरोज ने रिंकू सिंह के साथ रिश्तो के लेकर बताया कि उनकी बहन फूड ब्लॉगिंग करती थीं. जिसके पेज को प्रमोट कराना था. किसी ने उनके पेट को प्रमोट कराने के लिए रिंकू सिंह के नाम का सुझाव दिया. तब प्रिया ने रिंकू सिंह की प्रोफाइल देखी और एक फोटो को लाइक कर दिया. लेकिन कुछ ही दिनों बाद रिंकू सिंह ने खुद ही मैसेज कर बातचीत की शुरुआत की. उन्होंने यह भी बताया कि शुरुआती दिनों में तो इसका बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर शादी तक बातचीत जाएगी. क्योंकि घर वाले शादी के लिए