‘परफेक्ट रिश्ता’ के नाम पर धोखा, नकली फोटो भेज शादी पक्की कराते, फिर पैसे लेकर रफूचक्कर हो जाते, गिरोह का भंडाफोड़

UP Saharanpur Marriage Fraud Case: पुलिस ने सहारनपुर में संचालिक एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो शादी के नाम पर लोगों से ठगी करता था.
Saharanpur Fake Marriage Scam

सहारनपुर में शादी के नाम पर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Fake Bride Photo Fake Relation: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शादी के नाम पर बड़े स्तर पर ठगी का मामला सामने आया है. साइबर गिरोह ने फर्जी वैवाहिक बेबसाइट बनाकर शादी के इच्छुक लोगों से संपर्क किया और उनको निशाना बनाया. फिलहाल, शादी के नाम पर ठगी करने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश हो गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है.

जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, साइबर गिरोह खुद को भरोसेमंद मैट्रिमोनियल सर्विस बताकर लोगों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाता और शुल्क वसूलता था. इसके बाद नकली प्रोफाइल और इंटरनेट से डाउनलोड की गई तस्वीरों के जरिए ग्राहकों को फंसाता था. जब लोग गिरोह के झांसे में आ जाते तो पैसे लेकर उनके नंबरों को ब्लॉक कर देता था. जिससे लोगों का आगे संपर्क ही नहीं हो पाता था. गिरोह ने लगभग हजारों लोगों को इसी माध्यम से चूना लगाया.

फर्जी गिरोह का भंडाफोड़

सहारनपुर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) व्योम बिंदल ने बताया कि काफी समय से इस गिरोह के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी. शिकायतों के आधार पर जांच की गई, तो कुछ सबूत हाथ लगे. इसके बाद सदर थाना पुलिस और साइबर क्राइम थाने की संयुक्त टीम ने 13 जुलाई को कोर्ट रोड स्थित गिल कॉलोनी में छापा मार दिया. छापे के दौरान टीम को कई महिलाएं कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन के जरिए ग्राहकों से बात करती मिलीं. जो खुद को मैट्रिमोनियल एजेंसी का कर्मचारी बताती थीं और शादी के रिश्ते उपलब्ध कराने का दावा करती थीं.

ये भी पढ़ेंः ‘पति के वेतन का 25% गुजारा भत्ता अनिवार्य नहीं’, इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले का रहने वाला है. जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं. फिलहाल, अब जांच एजेंसियों की नजर बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजैक्शन और वेबसाइट से जुड़े तकनीकी रिकॉर्ड पर हैं. पुलिस का कहना है कि मौके से बरामद सभी उपकरणों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी. ताकि पता चल सके कि इस गिरोह ने कितने प्रदेशों के लोगों को निशाना बनाया है. फिलहाल, कार्रवाई की जा रही है.

ज़रूर पढ़ें