संभल में बड़ा ड्रग्स रैकेट बेनकाब, AC कंटेनरों से मिला 1.60 करोड़ का केमिकल, 4 तस्कर गिरफ्तार

Sambhal Police Busts Drug Racket: एसीटिक एनहाइड्राइड ऐसा रसायन है, जिसकी मदद से स्मैक, हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ बनाए जाते हैं.
sambhal SP

संभल एसपी केके विश्वोई

Chemical Consignment Hidden Inside AC Coach: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में तैनात तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक ने नशे के कारोबारियों पर नकेल कस दी है. संभल पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने करीब 1.60 करोड़ रुपये का प्रतिबंधित केमिकल बरामद किया है. नशे के सौदागरों ने बड़ी चालाकी के साथ पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी बच नहीं पाए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 तस्करों को धर दबोचा है. नशे के कारोबार को लेकर यह बड़ी कार्रवाई है.

नशे के सौदागरों ने एसी और कंप्रेसर से भरे दिखने वाले कंटेनर में नशे की सामग्री सप्लाई करते थे, लेकिन उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि पुलिस उन पर शिकंजा कसने वाली है. हमेशा की तरह कंटेनर में प्रतिबंधित केमिकल ले जा रहे थे, लेकिन इस बार पुलिस ने धर दबोचा.

कैसे पकड़े गए नशे के सौदागर?

जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ लखनऊ-बरेली यूनिट और कैला देवी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मेरठ की ओर से एक कंटेनर आ रहा है, जिसमें प्रतिबंधित रसायन की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही संभल पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करने के लिए रामपुर, संभल-गवां मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन को रोका. जब वाहन की तलाशी ली गई तो प्रतिबंधित केमिकल भारी मात्रा में मिला. इस दौरान कंटेनर के अंदर 10 प्लास्टिक ड्रम में 628.65 किलोग्राम एसीटिक एनहाइड्राइड बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपए बताई जा रही है.

ये भी पढ़ेंः सफेद टी-शर्ट, जींस और लंबे बालों के साथ एयरपोर्ट में दिखे अखिलेश यादव, बिना टोपी के नए लुक में नजर आए, Video

पुलिस जांच में जुटी

एसीटिक एनहाइड्राइड ऐसा रसायन है, जिसकी मदद से स्मैक, हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ बनाए जाते हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि इसे अलग-अलग इलाकों में ले जाकर महंगे दामों पर बेचते थे. फिलहाल, पुलिस की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं इसमें कोई बड़ा नेटवर्क तो शामिल नहीं है. आरोपियों की पहचान संभल निवासी मोहम्मद नाजिम, मदनपाल, बदायूं निवासी शोएब और बरेली के रहने वाले राजपाल के रूप में हुई है.

ज़रूर पढ़ें