यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा सपा में शामिल
पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा सपा में शामिल
BJP Leader Joins Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है. राम आसरे की राजनीति की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से हुई थी. इसके बाद वे सपा में शामिल हो गए. लेकिन यहां भी ज्यादा समय तक नहीं रह पाए. साल 2013 में अपने निजी बयानों की वजह से पार्टी से हटा दिए गए, जिसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया. अब एक बार फिर उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है.
यूपी में चुनाव के लिए भले ही अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन सियासी हलचल अभी से तेज हो गई है. 13 सालों बाद यूपी सरकार में मंत्री रहे राम आसरे कुशवाहा ने भाजपा का दामन छोड़ दिया है. राम आसरे पहली बार बसपा के टिकट पर विधायक बनें थे. इसके बाद उन्होंने सपा का दाम थामा और कई बड़े पदों पर जिम्मेदारी निभाई.
2013 में सपा से हटाए गए थे राम आसरे
समाजवादी पार्टी में राम आसरे कुशवाहा राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. लेकिन साल 2013 में उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर पार्टी की गाइडलाइन से हटकर एक बयान दे दिया. जिसकी वजह से पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया. ऐसे में अब भाजपा में शामिल होने के अलावा राम आसरे के पास कोई विकल्प नहीं बचा था. इसलिए उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया.
ये भी पढ़ेंः यूपी चुनाव से पहले 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान
अपडेट किया जा रहा है…