‘झूठी खबर फैलाकर समाज में…,’ मायावती का आकाश आनंद पर बड़ा आरोप

Mayawati on Akash Anand: मायावती ने राजधानी अपने भतीजे आकाश आनंद पर सीधा हमला बोला. मायावती ने साफ कहा कि आकाश आनंद उनके बीमार होने की झूठी खबरें फैलाकर समाज में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा है.
Akash Anand With Mayawati

मायावती के साथ आकाश आनंद (File Photo)

Mayawati on Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एक बार फिर अपने भतीजे आकाश आनंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि वह अपने ससुर के इशारों पर काम कर रहा है. मायावती ने आकाश आनंद को कुछ दिनों पहले ही राष्ट्रीय समन्वयक के पद से हटा दिया था. इसके बाद उन्हें पार्टी से भी पूरी तरह मुक्त करने की बात कही थी. अब मायावती ने आकाश आनंद पर बीमार होने की झूठी खबर फैलाने का आरोप लगाया है. पढ़ें मायावती ने क्या कहा?

बता दें, मायावती ने राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपने भतीजे आकाश आनंद पर सीधा हमला बोला. मायावती ने साफ कहा कि आकाश आनंद उनके बीमार होने की झूठी खबरें फैलाकर समाज में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा है और यह सब अपने ससुर के इशारे पर कर रहा.

क्या बोलीं मायावती?

मायावती ने बताया कि आकाश आनंद ने उनके पर्सनल सचिव आलोक कुमार को फोन कर पूछा कि क्या बहन जी बीमार हैं? यह सुनते ही आलोक कुमार ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, बहन जी ठीक हैं और अपना काम कर रही हैं. तब आकाश आनंद ने कहा कि बहन जी को मत बताना कि मैंने फोन किया था. अब आकाश आनंद के इस कॉल के पीछे क्या मंशा हो सकती है?

ये भी पढ़ेंः क्या करती हैं मायावती की भतीजी दीपिका आनंद, यूपी चुनाव से पहले मिलेगी BSP की कमान?

मायावती ने आकाश आनंद को कई बार दिया झटका

आकाश आनंद को एक बार फिर मायावती ने अपनी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. पहले मायावती ने आकाश आनंद की जिम्मेदारियां छीनीं. इसके बाद मायावती ने शर्त रखी कि अगर उनके ससुर राजनीति छोड़ देते हैं तो आकाश आनंद को फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. अगले ही दिन आकाश आनंद के ससुर ने राजनीति से सन्यास लेने का फैसला ले लिया, लेकिन इसके बावजूद मायावती ने उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया. अब आकाश आनंद पर मायावती ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

ज़रूर पढ़ें