UP Police के बर्खास्त सिपाही सुनील को मिलेगी 1 लाख रुपए की नौकरी! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया ऑफर

Sunil Shukla Job Offer: सुनील शुक्ला को नौकरी से हटाए जाने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने साथ काम करने का बड़ा ऑफर दिया है. उन्होंने कहा कि सुनील शुक्ला हमारे साथ काम करें. 1 लाख रुपए सैलरी दी जाएगी.
Sunil Shukla Job Offer

यूपी पुलिस के बर्खास्त सिपाही को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने नौकरी का दिया ऑफर

Shankaracharya Ne Diya Bada Offer: उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल को विभाग ने जून 2026 में सेवा से हटा दिया था. विभाग ने उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर सबूत पेश न कर पाने, अनुशासनहीनता और सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन के तहत कार्रवाई करने की बात कही है. अब कांस्टेबल को अपनी नौकरी की सैलरी से भी बड़ा ऑफर मिला है. यह ऑफर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने दिया है. जानें क्या है मामला?

बता दें, आरक्षक सुनील शुक्ला 2015 बैच की भर्ती के हैं, जो अमेठी जिले गौरीगंज स्थित प्योर रामसेवक मिश्र के रहने वाले हैं. उनकी नियुक्ति लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की रिजर्व पुलिस लाइंस में की गई थी, लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है. जानकारी के अनुसार, सुनील शुक्ला ने ड्यूटी लगाने के नाम पर पैसों की वसूली और वरिष्ठ अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के काले अंग्रेज द्वारा चलाए जाने का भी आरोप लगाया था. इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल किया था.

अनुशासनहीनता पर हुई सुनील शुक्ला पर कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने जांच शुरू की तो पाया कि सुनील शुक्ला अपने द्वारा लगाए गए आरोपों का सबूत नहीं पेश कर पाए. जिसके बाद उन पर विभाग ने सबूत पेश न कर पाने, अनुशासनहीनता और सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की. इस कार्रवाई के बाद सुनील शुक्ला ने कहा कि उन्हें सच बोलने का इनाम मिला है.

ये भी पढ़ेंः ‘मन में इच्छा तो बहुत थी, लेकिन बुलाया नहीं…’, फ्लाईओवर लोकार्पण में नहीं बुलाने पर छलका BJP सांसद का दर्द

1 लाख रुपए की नौकरी का ऑफर

सुनील शुक्ला को नौकरी से हटाए जाने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपने साथ काम करने का बड़ा ऑफर दिया है. उन्होंने कहा कि सुनील शुक्ला हमारे साथ काम करें. 1 लाख रुपए सैलरी दी जाएगी. हालांकि, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के नौकरी वाले ऑफर को सुनील शुक्ला ने स्वीकार किया है या नहीं. अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

ज़रूर पढ़ें