‘साहब…मेरी पत्नी वापस दिला दीजिए’, पति ने पुलिस से लगाई गुहार, 5 बच्चों की मां 3 बच्चों के बाप के साथ फरार

Basti Married Woman Eloped With Lover: बस्ती जिले में 5 बच्चों की मां गांव के ही 3 बच्चों के पिता के साथ फरार हो गई. पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.
Basti Married Woman Eloped With Lover

बस्ती में 3 बच्चों के पिता के साथ फरार हुई 5 बच्चों की मां

Husband Pleaded With Police: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 5 बच्चों की मां का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि वह तीन बच्चों के पिता के साथ फरार हो गई. जैसे ही महिला के पति को इसकी जानकारी लगी. वह सीधे पुलिस के पास पहुंच गया और बोला, ‘साहब…मेरी पत्नी वापस दिला दीजिए’, जिसके साथ मेरी पत्नी गई है वह हमें जान से मारने की धमकी दे रहा है. फिलहाल, पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत के आधार पर जांच के आदेश दिए हैं. जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह मामला बस्ती जिले का है. जहां लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की, जिसमें बताया कि उसकी पत्नी 12 जुलाई से घर से गायब है. जब घर में नहीं थी, तो आसपास के रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. काफी देर बाद पता चला कि गांव के ही रहने वाले संजय ने अपने साथ पत्नी को भगा ले गया. इस दौरान जब घर जाकर देखा तो करीब 50 हजार रुपए नगदी और जेबरात भी गायब मिले.

12 जुलाई को फरार हुए थे दोनों

महिला के पति ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पत्नी और संजय के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी बीच 12 जुलाई को दोनों घर छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद संजय फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगा. संजय का कहना है कि पत्नी को भूल जा नहीं, तो जान से मार देंगे.

ये भी पढ़ेंः ‘परफेक्ट रिश्ता’ के नाम पर धोखा, नकली फोटो भेज शादी पक्की कराते, फिर पैसे लेकर रफूचक्कर हो जाते, गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस ने जांच के आधार पर कार्रवाई के दिए आदेश

फिलहाल, डरा हुआ पति पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है. पति की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें