Vistaar NEWS

यूपी चुनाव 2027: 6 दिसंबर को लखनऊ से BSP फूंकेगी बिगुल, क्या है बसपा का दांव?

Mayawati

मायावती (File Photo)

UP Election 2027: यूपी के सूबे में 4 बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (BSP) की आखिर आजकल ये हालत क्यों है? क्या इस बार के विधानसभा चुनाव में अपना दमखम दिखाएंगी या फिर यूं ही चलता रहेगा. हालांकि मायावती ने प्रदेश के सियासी समीकरणों को साधने के लिए बड़ा दांव चल दिया है. वे 6 दिसंबर को लखनऊ से महारैली के लिए बिगुल फूंकेंगी. अब देखना यह होगा कि मायावती महारैली के बाद किस दल के लिए चुनौती बनती हैं और अपनी पार्टी के लिए क्या हथकंडे अपनाती है.

यूपी चुनाव में जो कई दशकों से दलित वोटर बसपा का पेड वोटर्स माना जाता था. अब उसमें सेंध लगाने के लिए चंद्रशेखर आजाद चुनावी मैदान में उतर आए हैं. चंद्रशेखर आजाद AIMIM के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतर आए हैं. दोनों दल यूपी के सभी दलों की चिंता बढ़ा दी है. क्योंकि दलितों को साधने के लिए चंद्रशेखर आजाद और मुस्लिमों को साधने के लिए ओवैसी दोनों ने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बना लिया है.

6 दिसंबर को महारैली

दरअसल, बसपा हर साल 6 दिसंबर को संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाती है. इस दिन मायावती खुद श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं. इस बार भी मायावती ने रैली का आयोजन किया है. लेकिन इस बार चुनाव से ठीक पहले इस महारैली के माध्यम से मायावती कुछ खास संदेश भी दे सकती हैं. माना जा रहा है कि मायावती इस महारैली के माध्यम से अपना दमखम दिखा सकती हैं. यही वजह है कि विरोधियों और राजनीतिक रणनीतिकारों की नजरें इस महारैली पर टिकी हैं.

लखनऊ से मायावती देंगी सियासी संदेश

मायावती इस महारैली के माध्यम से बड़ा सियासी संदेश दे सकती हैं. क्योंकि सभी दल अपना-अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिए हैं और बसपा अभी जमीन पर कोई बड़ी रैली नहीं की. इसलिए माना जा रहा है कि अपने कोर वोटरों को साधने के लिए मायावती यहां से बड़ा संदेश देंगी और अपनी खोई हुई ताकतों को वापस पाने का प्रयास करेंगी. यूपी में भाजपा और सपा के बींच खींचतान हो रही है. ऐसे में मायावती तीसरे विकल्प के रूप में उभरकर सामने आ सकती हैं. अगर ऐसा हुआ तो यूपी चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होगा.

Exit mobile version