यूपी चुनाव से पहले 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान
सीएम योगी (File Photo)
Yogi Adityanath Mission Rozgar Drive: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि वे प्रदेश में 6 महीने के अंदर 1 लाख नौकरियां देंगे. सीएम योगी ने यह ऐलान गोरखपुर में किया. इस दौरान उन्होंने ₹40 करोड़ की 119 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. सीएम योगी ने इस दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था और बेटियों की शादी के दहेज को लेकर भी बात की. पढ़ें सीएम योगी ने क्या कहा?
सीएम योगी ने कहा कि आज यूपी कर्फ्यू मुक्त है, दंगा मुक्त है, उत्तर प्रदेश में कानून का राज है, अपराधी या तो जेल में है या दूसरे लोक की यात्रा पर जा चुका है. सपा सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि पहले यहां पर खूब अपराध होता था, डर के मारे कोई घर से बाहर नहीं निकलता था. लेकिन अब प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है. अब कोई भी अपराधी खुलेआम धमकी देने, अपहरण करने या व्यापारियों से फिरौती मांगने का दुस्साहस नहीं कर सकता है.
अकेले गोरखपुर में ही 500 से अधिक उद्योग लगे हैं और 50 हजार नौजवानों को उसी में नौकरी मिली है… pic.twitter.com/mKzL5hXFgg
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2026
6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरी का ऐलान
सीएम योगी ने ऐलान किया कि यूपी चुनाव से पहले 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी. सीएम ने कहा कि प्रदेश के नौजवानों को बिना किसी भेदभाव के नौकरी मिलनी चाहिए. सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है.
सपा सरकार को घेरा
सपा सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि पहले सरकारी नौकरी के लिए सिर्फ विज्ञापन निकलते थे, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में सौदेबाजी और बसूली का बोलबाला था. ऐसे में योग्य उम्मीदवारों को नौकरी नहीं मिल पाती थी. सरकार की इन कमियों की वजह से योग्य युवाओं का उनका भविष्य बर्बाद होता था.
ये भी पढ़ेंः शाहनवाज बना यश ठाकुर, लड़की के साथ गर्लफ्रेंड ने पकड़ा तो बीच सड़क पर चढ़ाई कार, Video
गोरखपुर में 500 से अधिक उद्योग
इस दौरान सीएम योगी ने गोरखपुर के युवाओं के रोजगार को लेकर कहा कि अकेले गोरखपुर में ही 500 से अधिक उद्योग लगे हैं और 50 हजार नौजवानों को उसी में नौकरी मिली है. उन्होंने आगे कहा कि अब किसी मां को अपनी बेटी की शादी के लिए दहेज की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की योजना उस परिवार के लिए उपलब्ध है.