Vistaar NEWS

यूपी पंचायत चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, बढ़े 40 लाख नए मतदाता, ऐसे चेक करें अपना नाम

New Voters Added Panchayat Election List UP

यूपी पंचायत चुनाव के लिए जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट

New Voters Added Panchayat Election List: उत्तर प्रदेश में इन दिनों पंचायत चुनाव की आहट मिलते ही निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है. पिछले चुनाव की लिस्ट के मुकाबले इसमें करीब 40.19 लाख वोटर ज्यादा हैं. इस वोटर लिस्ट में कई बड़े संशोधन किए गए हैं. निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस लिस्ट में 1.41 करोड़ वोटर्स के नाम हटाए गए हैं, तो वहीं 1.81 करोड़ नए वोटर्स के नाम जोड़े गए हैं.

निर्वाचन आयोग ने सभी दावे और आपत्तियों के निवारण और सत्यापन कार्य पूरा होने के बाद लिस्ट जारी की है. वोटर लिस्ट में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो और पारदर्शिता बनी रहे, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 9 अंकों का Unique Identification Number भी अलॉट किया है.

18 दिसंबर को पहली बार जारी की गई थी लिस्ट

उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने इससे पहले 18 दिसंबर, 2025 को वोटर लिस्ट रिलीज किया था. वोटर लिस्ट जारी होने के बाद कई दावे-आपत्ति सामने आए. जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने जांच और सत्यापन किया. दावे-आपत्ति के आधार पर सत्यापन किया और फिर अंतिम मतदाता सूची तैयार की.

ये भी पढ़ेंः ‘यूपी विधानसभा चुनाव में 225 सीटों पर प्रत्याशी बदलेगी BJP’, अखिलेश यादव का दावा

वोटर लिस्ट में कैसे देखें अपना नाम?

Exit mobile version