UP Police Constable Exam 2026: AI कैमरे, थर्मल स्कैन‍िंग और पुलिस के पहरे के बीच शुरू हुई परीक्षा, छात्रों का बसों में लगेगा सिर्फ 50% किराया

UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपने साथ एक वैध और असली पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड) रखना होगा.
UP Police Constable Exam 2026

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आज से शुरू

Constable Exam Rules And Facilities: उत्तर प्रदेश में आज सोमवार, 8 जून से पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है. जिसमें करीब 29 लाख छात्र भाग ले रहे हैं. प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां और रणनीतियां चाक-चौबंद कर ली हैं. नकल रोकने के लिए कड़े इंतजामों के साथ ही सीसीटीवी और बॉयोमेट्रिक चेकिंग की सुविधा दी गई है. यहां जानें परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी.

यूपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपने साथ एक वैध और असली पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड) रखना होगा. इसके साथ ही पेन कार्ड रखना अनिवार्य है. इसके बिना एंट्री ही नहीं मिलेगी. परीक्षा सुबह और दोपहर दो शिफ्टों में का जा रही है. जिसमें पहली शिफ्ट के लिए सुबह साढ़े 9 बजे तक और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर ढाई बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है. अन्यथा इसके बाद एंट्री नहीं दी जाएगी.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भर्ती परीक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. जैसे हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. कैमरों की निगरानी कंट्रोल रूप पर बैठे अधिकारी करेंगे. परीक्षा में कोई दूसरा व्यक्ति या फर्जी आदमी शामिल नहीं हो, इसके लिए बॉयोमेट्रिक सत्यापन किया जा रहा है. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित कराई जा रही है.

ये भी पढ़ेंः 2,000 रुपए में ‘पेपर लीक’ का दावा, टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर की जा रही थी वसूली, STF ने किया गिरफ्तार

छात्रों के लिए विशेष सुविधा

ऐसा अक्सर देखा गया है कि परीक्षा के समय बस और ट्रेन में भारी भीड़ रहती है, जिसकी वजह से परीक्षार्थियों को सफर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. छात्रों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे ने लखनऊ से गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. ये ट्रेनें 7 से 10 जून तक चलेंगी. इसके अलावा ऐसे छात्र जो बस से सफर कर परीक्षा देने जाने वाले हैं, उन पर आर्थिक बोझ न पड़े. इसके लिए सरकार ने सभी सरकारी बसों को किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने के आदेश दिए हैं. इसके लिए सिर्फ छात्र को एडमिट कार्ड दिखाना पड़ेगा.

ज़रूर पढ़ें