‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती…’, UP के ड‍िप्‍टी सीएम के वीड‍ियो पर सपा प्रमुख का तंज

up politics: उत्तर प्रदेश के दोनों ड‍िप्‍टी सीएम के मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है. उन्‍होंने वीडियो पोस्ट करते हुए ल‍िखा कि दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती है. 
बृजेश पाठक, अखिलेश यादव, केशव प्रसाद मौर्या

बृजेश पाठक, अखिलेश यादव, केशव प्रसाद मौर्या

UP Politics: उत्तर प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनावों के लिए अभी काफी समय बचा है. लेकिन, बयानबाजी अभी से जारी है. अखिलेश यादव हो या फिर बीजेपी नेता कोई भी तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. एक बार फिर बयानबाज़ी का पारा चढ़ गया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीड‍ियो शेयर करते हुए प्रदेश को दोनों ड‍िप्‍टी सीएम पर तंज कसा है.

दरअसल, यह वीडियो प्रदेश के दो उपमुख्यमंत्रियों के केशव मौर्य और बृजेश पाठक से जुड़ा है. दोनों नेताओं का साथ चलते हुए दिखने वाले इस इस वीडियो पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि “दो स्टूलों को जोड़ देने से कुर्सी नहीं बनती”

अखिलेश यहीं नहीं रुके. उन्होंने एक और टिप्पणी में इशारों-इशारों में बीजेपी के भीतर खींचतान का मुद्दा उठाया.उनका कहना था कि पार्टी के नेता बाहर से एकजुट दिखते हैं, लेकिन अंदरखाने प्रतिस्पर्धा और वर्चस्व की लड़ाई चल रही है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पद और प्रभाव को लेकर नेताओं के बीच टकराव साफ नजर आता है.

प्रदेश में तेज हुई सियासी बयानबाजी

इस पूरे घटनाक्रम के बाद प्रदेश की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है.भाजपा और सपा के बीच पहले से चल रही जुबानी जंग को इस बयान ने और तेज कर दिया है.हालांकि, खबर लिखे जाने तक भाजपा की ओर से इस खास टिप्पणी पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस पर पलटवार हो सकता है.

गौरतलब है कि जैसे-जैसे चुनावी माहौल नजदीक आता है, वैसे-वैसे नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो जाते हैं.इस तरह के बयान न सिर्फ राजनीतिक रणनीति का हिस्सा होते हैं, बल्कि जनता के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश भी माने जाते हैं.

अखिलेश पहले भी साध चुके निशाना

कुल मिलाकर एक छोटे से वीडियो और उस पर किए गए व्यंग्य ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है, अब देखना होगा कि बीजेपी खासतौर पर प्रदेश के दोनों ड‍िप्‍टी सीएम अखिलेश यादव के इस तंज का किस तरह से पलटवार करते हैं. ऐसा पहली बार नहीं है जब अखिलेश ने प्रदेश की मौजूदा सरकार और खासतौर पर ड‍िप्‍टी सीएम पर सवाल खड़े किए हों. 

ये भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले हैं बृजभूषण शरण सिंह? चर्चाओं को लेकर बेटे प्रतीक ने क्या कहा

ज़रूर पढ़ें