न डर, न झिझक…नागपंचमी पर अपर्णा यादव की बेटी ने गले में डाला सांप, मां ने शेयर किया Video

Nag Panchami: नागपंचमी के दिन अपर्णा यादव की बेटी प्रथमा ने सपेरों से विषधर सांपों को न सिर्फ मुक्त कराया, बल्कि उन्हें लखनऊ से दूर ले जाकर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया.
Aparna Yadav Daughter Prathma

Aparna Yadav Daughter: नागपंचमी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता अपर्णा यादव की बेटी प्रथमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वे अपने गले में सांप डाले हुए दिखाई दे रही हैं. इस दौरान प्रथमा के चेहरे पर बिल्कुल भी डर दिखाई नहीं दे रहा है. वीडियो को प्रथमा की मां यानी अपर्णा यादव ने भी शेयर किया है.

जानकारी के अनुसार, नागपंचमी के दिन प्रथमा ने सपेरों से विषधर सांपों को न सिर्फ मुक्त कराया, बल्कि उन्हें लखनऊ से दूर ले जाकर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया. अपर्णा यादव ने बेटी का यह जीव-प्रेम देखकर भावुक हो गईं और वीडियो शेयर कर तारीफ की.

अपर्णा यादव ने क्या कहा?

बेटी प्रथमा की वीडियो शेयर करते हुए अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “आज नागपंचमी के अवसर पर प्रथमा बेटा ने सर्पों को सपेरा से बहुत उदारता से और करुणापूर्वक जंगल में आजाद किया उन्हें सुदूर लखनऊ के आगे वन क्षेत्र में छोड़ा. अहिंसा परमो धर्मः जग में अत्यंत आवश्यक है. मुझे तुम पर बहुत गर्व है बेटा. सदा पशुपति नाथ सबकी रक्षा करें. कल्याण करे. हर हर महादेव.”

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में घर बनाने का सपना होगा पूरा, सरकार की इस योजना के तहत सस्ते दामों में मिलेंगे प्लॉट

पिता के उसूलों को बढ़ा रही बेटी: अपर्णा

अपर्णा यादव ने बताया कि अपने पिता प्रतीक यादव के पशु-प्रेम और उसूलों को बेटी को बढ़ाते देख आंखों में आंसू आ गए. ये सच है कि बेटी से ज्यादा एक पिता को कोई प्यार नहीं कर सकता है. जिस दौरान प्रथमा ने अपने गले में सांप डाला था. वहां पर पीछे प्रथमा के पिता प्रतीक यादव की तस्वीर लगी दिखाई दे रही है.

ज़रूर पढ़ें