महायुद्ध में सीजफायर, ईरान ने रखी 10 शर्तें, क्या अमेरिका को होंगी मंजूर?
डोनाल्ड ट्रंप और मोजतबा खामेनेई
Iran US Ceasefire: अमेरिका ने ईरान के साथ चल रही जंग को लेकर सीजफायर की घोषणा कर दी है. यानी 2 सप्ताह के लिए युद्धविराम की घोषणा की गई है. इस दौरान ईरान ने अमेरिका के सामने सीजफायर को लेकर 10 शर्तें रखी हैं. ईरान का कहना है कि अगर पूर्ण रूप से सीजफायर करना है, तो हमारी 10 सूत्रीय मांगों को मानना ही होगा. यहां जानें ईरान की वो 10 सूत्रीय मांगें क्या हैं?
ये हैं ईरान की 10 शर्तें
- इराक, लेबनान और यमन पर युद्ध की पूर्ण समाप्ति
- होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रोटोकॉल और शर्तें स्थापित करना.
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण
- ईरान के खिलाफ युद्ध की पूर्ण और स्थायी समाप्ति, बिना किसी समय सीमा के की जाए.
- सभी संघर्षों को पूरी तरह से समाप्त किया जाए.
- ईरान को पुनर्निर्माण लागत के मुआवजे का पूरा भुगतान किया जाए
- ईरान पर लगे प्रतिबंधों को हटाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता
- मिडिल ईस्ट से अमेरिकी सैनिकों की वापसी
- ईरान परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश न करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है
- सभी शर्तों की स्वीकृति मिलते ही सभी मोर्चों पर तत्काल युद्धविराम लागू हो जाएगा
क्या अमेरिका को ईरान की शर्त होंगी मंजूर?
बड़ा सवाल यह है कि आखिर क्या अब ईरान की सभी शर्तें ट्रंप को मंजूर होंगी? इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. ईरान की शर्त और पूर्ण रूप से सीजफायर के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आधिकारिक बातचीत की जाएगी. एक ओर ट्रंप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोलने पर ईरान को धमकी पर धमकी दिए जा रहे थे. लेकिन अंत में सीजफायर की घोषणा कर दिए. वहीं अब ईरान ने भी अमेरिकी के सामने अपनी 10 सूत्रीय मांगें रखी हैं. ईरान का कहना है कि अगर हमारी मांगें स्वीकार कर ली गई है, तो पूर्ण रूप से युद्ध विराम किया जाएगा. हालांकि ईरान दावा कर रहा है कि अमेरिका ने हमारी शर्त माना है. अब देखना यह होगा कि ट्रंप ईरान की शर्तों पर क्या फैसला लेते हैं.