सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ईरान ने भेजा पीएम मोदी को निमंत्रण, 5 दिन चलेगा कार्यक्रम

Masoud Pezeshkian Invitation to PM Modi: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार और दफन समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भेजा है.
मसूद पेजेशकियन और पीएम मोदी

मसूद पेजेशकियन और पीएम मोदी

Masoud Pezeshkian Invitation to PM Modi: ईरान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक महत्वपूर्ण राजनयिक निमंत्रण भेजा है. ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने आधिकारिक तौर पर पीएम मोदी को देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार और दफन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. खामेनेई की फरवरी में एक अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में मौत हुई थी.

खामेनेई की अंतिम विदाई से जुड़े कार्यक्रम 4 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई तक चलेंगे. हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि भारत की ओर से पीएम मोदी खुद जाएंगे या कोई अन्य प्रतिनिधि समारोह में शामिल होगा.

दुन‍ियाभर के कई देशों को न्‍यौता

खामेनेई कई दशकों तक ईरान की राजनीति और धार्मिक व्यवस्था के सबसे प्रभावशाली चेहरे रहे हैं. उनके निधन के बाद ईरान में शोक का माहौल है और अंतिम संस्कार की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही हैं. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधियों और नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

कौन जाएगा भारत से ईरान?

भारत और ईरान के बीच लंबे समय से रणनीतिक और आर्थिक संबंध रहे हैं. ऐसे में पीएम मोदी को भेजा गया यह निमंत्रण दोनों देशों के बीच मौजूद कूटनीतिक महत्व को भी दर्शाता है. हालांकि अभी तक भारत सरकार की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में स्वयं शामिल होंगे या भारत की ओर से कोई प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा.

खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर ईरान में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं. विभिन्न शहरों में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. इस बीच दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि किन-किन देशों के शीर्ष नेता इस समारोह में हिस्सा लेते हैं.

ये भी पढ़ें: एक ईमेल और चली गई नौकरी! Oracle ने 21 हजार कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता

ज़रूर पढ़ें