मुनीर आर्मी को तगड़ा झटका, तालिबान ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब, PAK फाइटर जेट का काम तमाम
तालिबान ने पाकिस्तान के फाइटर जेट को मार गिराया.
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगान के बीच युद्ध शुरू हो गया है. पाकिस्तान ने आज शुक्रवार तड़के अफगानिस्तान के कई इलाकों में बमबारी की और एयरस्ट्राइक कर दी. लेकिन इस दौरान अफगान भी पीछे हटने को तैयार नहीं है. जवाबी कार्रवाई में तालिबान ने भी पाकिस्तान को करारा झटका दिया है. दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान की सेना ने जब एयरस्ट्राइक किया तो उसे तालिबान ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है. पाकिस्तान के एक फाइटर जेट को भी मार गिराए जाने की चर्चा है. फिलहाल, दोनों देशों के बीच बड़े टकराव की आशंका है.
भले ही पाकिस्तान के पास तालिबान के मुकाबले ज्यादा सेना और हथियार उपलब्ध हैं, लेकिन तालिबान भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है. वह पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है. तालिबान का कहना है कि किसी भी हाल में पाकिस्तान के हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अफगान मीडिया रिपोर्ट के दावे के मुताबिक, तालिबान के लड़ाकों ने पाकिस्तान के एक फाइटर जेट को मार गिराया है. हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कौन सा विमान था. पाकिस्तान की ओर से भी इस दावे को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
पाकिस्तान ने हमले को ‘ओपन वार’ बताया
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने तालिबान के खिलाफ इस हमले को ‘ओपन वार’ बताया है. जिसके बाद हालात और गंभीर हो गए. अफगान ने भी माना कि पाकिस्तान ने खुली जंग छेड़ दी है. तालिबान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार तड़के हवाई जहाजों और कई धमाकों की आवाज सुनी गई. हालांकि, अब तक नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान ने तालिबान के खिलाफ ‘खुली जंग’ का किया ऐलान, आधी रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमला
दोनों देशों के बीच हालात नाजुक
वहीं पाकिस्तान ने दावा किया कि 36 अफगान लड़ाके मारे गए हैं. पाकिस्तान का कहना है कि अपगान के फायरिंग का जवाब देने के लिए हमला किया है. फिलहाल, दोनों देशों के दावों के बीच हालात काफी नाजुक बने हुए हैं. दोनों देशों के दावों की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है.