कौन हैं तारिक रहमान? जिन्होंने वापसी के 17 सालों बाद बांग्लादेश चुनावों में दिखाया दम, जीत पर PM मोदी ने दी बधाई
पीएम मोदी और तारिक रहमान
Who is Tarique Rahman: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी ने लगभग 2 तिहाई से ज्यादा के आंकड़े को पार कर गई है. तारिक रहमान को 200 से ज्यादा सीटों पर जीत मिली है. अब उनका प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है. हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारिक रहमान को बधाई दी है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कौन हैं तारिक रहमान?
कौन हैं तारिक रहमान?
तारिक रहमान बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के मुखिया भी हैं. उनका जन्म 20 नवंबर 1965 को ढाका में हुआ. बांग्लादेश में काफी उठा पटक के बाद हाल ही में चुनाव हुए, जिसमें तारिक रहमान का जलवा देखने को मिला. हालांकि, चुनाव के पहले ही यह तय हो गया था कि अगर चुनाव बाद जीत मिलती है और खालिदा जिया का स्वास्थ्य सही नहीं रहता तो तारिक रहमान को प्रधानमंत्री बनाया जा सकता है. यानी तारिक रहमान का पीएम बनना लगभग तय ही है.
I convey my warm congratulations to Mr. Tarique Rahman on leading BNP to a decisive victory in the Parliamentary elections in Bangladesh.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026
This victory shows the trust of the people of Bangladesh in your leadership.
India will continue to stand in support of a democratic,…
तारिक रहमान साल 2008 में लंदन चले गए थे, तब से वे लंदन में ही रहते थे. करीब 17 सालों बाद 25 दिसंबर को बांग्लादेश लौटे थे, जिसके बाद उन्हें BNP का अध्यक्ष बना दिया गया था. 2018 में जब खालिदा जिया को जेल हुई थी, तब तारिक को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. बता दें, 1971 के युद्ध के दौरान तारिक रहमान को पहली बार जेल हुई थी, इस दौरान वे केवल 4 साल के थे. इसके लिए उनकी पार्टी ने उन्हें ‘युद्ध के सबसे कम उम्र के बंदियों में शामिल’ बताकर सम्मानित करती रही है.
ये भी पढ़ेंः Bangladesh Elections में BNP को दो तिहाई बहुमत, तारिक रहमान बन सकते हैं अगले पीएम, सुधरेंगे भारत संग रिश्ते?
PM मोदी ने दी बधाई
PM मोदी ने तारिक रहमान की जीत पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बांग्लादेश के संसदीय चुनावों में बीएनपी को निर्णायक जीत दिलाने पर मैं तारिक रहमान को हार्दिक बधाई देता हूं. यह जीत बांग्लादेश की जनता के आपके नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाती है. भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन जारी रखेगा. मैं आपके साथ मिलकर हमारे बहुआयामी संबंधों को मजबूत करने और हमारे साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हूं.”