Dhanteras 2024: इस दिन मनाया जाएगा धनतरेस, राशि अनुसार इन चीजों की खरीदारी करने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2024: सनातन धर्म में धनतेरस का पर्व और इस दिन खरीदारी का बहुत महत्व है. ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि इस बार धनतेरस कब मनाई जाएगी और इस दिन राशि अनुसार किन चीजों की खरीदारी करनी चाहिए.
dhanteras

फाइल फोटो

Dhanteras 2024: दीपों के त्योहार दीपावली की शुरुआत धनतेरस के साथ होती है. इस दिन भगवान धनवंतरि की पूजा का विधान है. साथ ही इस दिन नई चीजों की खरीदारी का भी बहुत महत्व है. पंचांग के अनुसार जानते हैं कि धनतरेस कब है. इस दिन पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है. साथ ही राशि के अनुसार किन चीजों का खरीदना शुभ साबित होगा.

धनतरेस 2024

धनतेरस का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार इस साल त्रयोदशी तिथि का आरंभ मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 की सुबह 10.31 बजे होगा और समापन 30 अक्टूबर 2024 की दोपहर 1.15 बजे होगा. ऐसे में धनतरेस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

धनतरेस पूजा और खरीदारी मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर की शाम 6.31 बजे से रात 8.13 बजे तक है. वहीं, इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 10.31 बजे से रात 8.13 बजे तक है.

ये भी पढ़ें- 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? जानें किस दिन है दिवाली का शुभ योग

राशि के अनुसार करें खरीदारी

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक लोगों को अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करनी चाहिए, जो उनके लिए बेहद शुभ साबित हो सकती है.

मेष- मेष राशि के जातकों को इस दिन चांदी के बर्तन की खरीदारी करना शुभ बताया गया है.

वृषभ- वृषभ राशि के जातकों के लिए कपड़ा या चांदी का सिक्का खरीदना शुभ माना गया है.

मिथुन- मिथुन राशि के लोगों के लिए पीतल का बर्तन खरीदना शुभ साबित हो सकता है.

कर्क- कर्क राशि के लोगों को इस दिन चांदी का सिक्का या सफेद वस्तु खरीदना शुभ माना गया है.

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए वाहन या आभूषण खरीदना अच्छा माना गया है.

कन्या- कन्या राशि के लोगों के लिए फ्लैट, आभूषण, जमीन खरीदना शुभ साबित हो सकता है.

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए झाड़ू, किचन का सामान या मेकअप का सामान खरीदना शुभ माना गया है.

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए इस दिन धनिया, सोने-चांदी या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना शुभ साबित हो सकता है.

धनु- धनु राशि के लोगों के लिए इस दिन भगवान गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदना शुभ साबित हो सकता है.

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए पीली वस्तु या पीला कपड़ा खरीदना शुभ माना गया है.

कुंभ- कुंभ राशि के लोगों के लिए मां लक्ष्मी की प्रतिमा, चांदी का सिक्का या फिर सफेद वस्तु खरीदना शुभ साबित हो सकता है.

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए इस दिन सोना या पीतल का बर्तन खरीदना शुभ साबित हो सकता है.

Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है.

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की सास के निधन की खबरों को दामाद ने बताया अफवाह, कही ये बात

ज़रूर पढ़ें