Akki Roti Recipe: रोज की रोटी खाकर हो गए हैं बोर, तो बनाएं हेल्दी स्प्राउट्स अक्की रोटी, जानें आसान रेसिपी

Sprouts Akki Roti Recipe: अगर आप भी गेहूं के आटे से बनी नॉर्मल रोटी खाकर बेर हो गए हैं, तो हम आपको कर्नाटक की फेमस रोटी के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप घर पर बहुत आसानी से तैयार कर सकती हैं. कर्नाटक की स्प्राउट्स वाली अक्की रोटी सिर्फ कर्नाटक में ही नहीं, बल्कि देशभर में मशहूर है. आइए जानते हैं कि इस अक्की रोटी को घर पर आसानी से कैसे तैयार करें.
Akki Roti

अक्की रोटी आसान रेसिपी

Sprouts Akki Roti Preparation: भारत के सभी राज्य अपने अलग-अलग खास खान-पान के लिए जाने जाते हैं. हर राज्य की अपनी खास और स्पेशल डिश होती है. रोटी एक ऐसी कॉमन डिश है जो हर राज्य में बनाई जाती है. हर कोई रोटी खाता है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व भी है. अगर आप भी गेहूं के आटे से बनी नॉर्मल रोटी खकर बेर हो गए हैं, तो हम आपको कर्नाटक की फेमस रोटी के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप घर पर बहुत आसानी से तैयार कर सकती हैं. कर्नाटक की स्प्राउट्स वाली अक्की रोटी सिर्फ कर्नाटक में ही नहीं, बल्कि देशभर में मशहूर है. आइए जानते हैं कि इस अक्की रोटी को घर पर आसानी से कैसे तैयार करें.

अक्की रोटी बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी?

  • 1 कप मूंग स्प्राउट्स
  • 1/2  कप चावल का आटा
  • 1 गाजर (कद्दूकस की हुई)
  • ¼ कप ताजा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
  • ¼ कप हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च
  • ½ इंच अदरक
  • 4 लहसुन की कलियां
  • ½ बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच तिल
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • सेंकने के लिए घी या तेल

ये भी पढ़ें-खाने में चाहिए खट्टा-चटपटा स्वाद? घर पर बनाएं आंवला दाल, जानें आसान रेसिपी

मूंग स्प्राउट्स अक्की रोटी कैसे बनाएं?

  • मूंग स्प्राउट्स अक्की रोटी को आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं.
  • इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और कोई झंझट भी नहीं होता है.
  • सबसे पहले मूंग स्प्राउट्स, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें.
  • ध्यान रहे पेस्ट को बहुत ज्यादा बारीक नहीं पीसना है.
  • अब एक बड़े बर्तन में चावल का आटा लें.
  • इसमें तैयार किया हुआ स्प्राउट्स का पेस्ट डालें.
  • फिर इसमें कद्दूकस की हुई गजर, नारियल, हरा धनिया, तिल, लाल मिर्च पाउडर, नमक और एक चम्मच घी डालें.
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें.
  • आटा ऐसा होना चाहिए जिसे तवे पर आसानी से फैलाया जा सके.
  • अब तवे पर थोड़ा सा घी या तेल लगा लें.
  • तैयार आटे का एक हिस्सा तवे पर रखें और हाथ से पतली रोटी की तरह फैला दें. रोटी में छोटे-छोटे छेद कर दें और ऊपर से थोड़ा घी या तेल डालें.
  • तवे को ढककर धीमी आंच पर रोटी को सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. फिर रोटी को पलटकर दूसरी तरफ से भी थोड़ी देर सेंक लें.
  • गरमागरम मूंग स्प्राउट्स अक्की रोटी तैयार है.
  • इसे नारियल की चटनी, हरी चटनी या अपनी पसंद की सब्जी के साथ परोसें.

ज़रूर पढ़ें