Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर सीएम मोहन यादव उज्जैन में फहराएंगे तिरंगा, जानें कौन कहां चीफ गेस्ट रहेंगे

Republic Day 2026: भोपाल में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल तिरंगा फहराएंगे. उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव चीफ गेस्ट होंगे, वे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे.
Chief Minister Mohan Yadav (File Photo)

मुख्यमंत्री मोहन यादव(File Photo)

Republic Day 2026: इस साल भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके साथ ही सभी जिला मुख्यालयों में रिपब्लिक डे के कार्यक्रम आयोजित होंगे. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से चीफ गेस्ट की लिस्ट जारी कर दी है जो 26 जनवरी के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.

उज्जैन में तिरंगा फहराएंगे सीएम मोहन यादव

भोपाल में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल तिरंगा फहराएंगे. उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव चीफ गेस्ट होंगे, वे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे. वहीं, एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में झंडा फहराएंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे.

कौन, किस जिले में चीफ गेस्ट होगा?

नाम/ पदनामस्थान
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ाइंदौर
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्लसागर
कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाहरतलाम
कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेलरीवा
कैबिनेट मंत्री राकेश सिंहछिंदवाड़ा
कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मासिवनी
कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह कटनी
कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके जबलपुर
कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावटबुरहानपुर
कैबिनेट मंत्री एदल सिंह कंसानादतिया
कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरियानीमच
कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूतगुना
कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंगखरगोन
कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहशाजापुर
कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहानआगर-मालवा
कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमरशिवपुरी
कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्लाअशोकनगर
कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यपराजगढ़
कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमारदमोह
राज्य मंत्री कृष्णा गौरसीहोर
राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी खंडवा
राज्य मंत्री दिलीप जायसवालमंडला
राज्य मंत्री गौतम टेटवालबड़वानी
राज्य मंत्री लखन सिंह पटेलविदिशा
राज्य मंत्री दिलीप अहिरवारअनूपपुर
राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवाररायसेन
राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेलनर्मदापुरम
राज्य मंत्री प्रतिमा बागरीडिंडौरी
राज्य मंत्री राधा सिंहमैहर

ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव का दावोस दौरा, रिन्यूएबल एनर्जी और टूरिज्म के सेशन में हुए शामिल, बोले- एमपी में भारत की सबसे सस्ती बिजली

इन जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा

मध्य प्रदेश के 23 जिलों में जिला कलेक्टर तिरंगा फहराएंगे. इन जिलों में झाबुआ, आलीराजपुर, मुरैना, मंदसौर, श्योपुर, भिंड, सीधी, सतना, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, हरदा, सिंगरौली, नरसिंहपुर, बालाघाट, पांढुर्णा, देवास और धार शामिल हैं.

ज़रूर पढ़ें