Durg: नाबालिग के साथ सालों तक सामूहिक दुष्कर्म, मां को सुनाई आपबीती, जांच शुरू
दुर्ग महिला थाना
Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग के साथ वर्षों तक सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता ने हिम्मत कर मां को आपबीती बताई, जिसके बाद भिलाई महिला थाने में शिकायत दर्ज हुई. पीड़िता सालों तक डर और दबाव में चुप रही, लेकिन जब उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी आपबीती बताई, तब जाकर इस अमानवीय अपराध का खुलासा हो सका. मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
क्या है पूरा मामला?
ACP मणिशंकर चंद्र ने बताया कि पीड़िता ने काफी समय बाद अपनी मां को बताया कि उसके साथ लगातार गलत होता रहा है. मां ने बिना देर किए 30 जनवरी को भिलाई के महिला थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की.
- शिकायत के मुताबिक अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 तक कुल 6 लोगों ने नाबालिग लड़की के साथ बार‑बार दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म किया.
- पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद आरोपियों ने यह कृत्य जारी रखा.
- लंबे समय तक यह सिलसिला चलने से पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से बुरी तरह टूट चुकी थी.शि
- कायत मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए पास्को एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस पंजीबद्ध किया.
- पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला बेहद संवेदनशील है और हर पहलू से जांच की जा रही है.
- पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी विजय स्वाइन और अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी चार आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.
राजनीतिक रसूख वाले व्यक्ति के करीबी पर भी शक
इस मामले को लेकर यह भी चर्चा है कि आरोपियों में से एक शहर के एक बड़े नेता का करीबी है. हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कोई नाम सामने नहीं रखा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चाहे आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी.