MP News: भोपाल में गोमांस मामले में बड़ा खुलासा, शिकायत के बाद भी नहीं हुई थी असलम चमड़ा पर कार्रवाई

कांग्रेस ने ऐलान किया है कि यदि नगर निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी तो आने वाले समय में वह भूख हड़ताल पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करते दिखाई देंगे.
File Photo

File Photo

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गोमांस मामले में एक के बाद एक कई नई खुलासे देखने को मिल रहे हैं. जहां बूचड़खाना की स्वीकृति को लेकर विस्तार न्यूज के पास अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं, जिसमें यह पाया गया है कि असलम चमड़ा फर्जी तरीके से बूचड़खाना चल रहा था , वहीं कांग्रेस पूरे मामले पर आक्रामक है.

बूचखाना मामले में MP में सियासत

हालांकि बूचड़खाना मामले पर लगातार मध्य प्रदेश में सियासत देखने को मिल रही है. वहीं पूरे मामले पर कांग्रेस आक्रामक है, लेकिन दस्तावेज बता रहे हैं कि किस प्रकार से फर्जी तरीके से असलम चमड़ा भोपाल के बीचो-बीच बूचड़खाना चल रहा है, नगर निगम पशु चिकित्सा शाखा के पत्र में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया है कि 2025 को शाखा ने नगर निगम और वन विहार को पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि असलम चमड़ा के बूचड़खाना के सभी कागजात फर्जी है, जल्द से जल्द असलम चमड़ा पर FIR की जानी चाहिए, लेकिन उसके बावजूद भी अधिकारियों की लापरवाही के चलते असलम चमड़ा कई सालों से अवैध गौवंश का व्यापार कर रहा है. हालांकि पूरे मामले को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल हबीबगंज थाने पहुंचा, जहां भोपाल महापौर मालती राय और एमआईसी मेंबर के ऊपर FIR दर्ज करने की मांग की.

अधिकारियों की मिलीभगत अवैध कोराबार चल रहा था

हालांकि जब कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल हबीबगंज थाने पहुंचा, तो गो मांस मामले में SIT के प्रमुख उमेश तिवारी को महत्वपूर्ण दस्तावेज दिए हैं. जहां कांग्रेस के नेता अमित शर्मा ने एसआईटी के प्रमुख को सभी दस्तावेज दिए और कहा कि मालती राय और एमआईसी मेंबर पर FIR होनी चाहिए. जिस प्रकार से बड़ी लंबी समय से लीज खत्म होने के बाद भी फर्जी तरीके से असलम चमड़ा को बूचड़खाना की परमिशन दी जा रही थी, साथ ही टैक्स नगर निगम ने क्यों माफ किया है, कागज सब बताते हैं कि अधिकारियों की मिली भगत से असलम का अवैध काम तेजी से चल रहा था, जिसके चलते अधिकारियों पर FIR भी होनी चाहिए, उमेश तिवारी का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है ,जो कांग्रेस द्वारा कागज दिए गए हैं उनका भी अध्ययन किया जाएगा.

हालांकि कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि यदि नगर निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी तो आने वाले समय में वह भूख हड़ताल पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करते दिखाई देंगे.

ये भी पढे़ं: MP News: ‘ब्राह्मण सभी की नजरों में खटक रहे’ गोपाल भार्गव बोले- एक वक्त था, जब आधी कैबिनेट हमारी होती थी

ज़रूर पढ़ें