MP News: एमपी में घने कोहरे से रेल सेवाएं प्रभावित, 12 से ज्यादा ट्रेनें लेट, 8 घंटे देरी से चल रही मालवा एक्सप्रेस

MP News: ग्वालियर में दृश्‍यता 50 मीटर से कम दर्ज की गई. घने कोहरे के कारण दिल्‍ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं.
The train is delayed due to fog

कोहरे के कारण ट्रेन लेट

MP News: मध्‍य प्रदेश में ओले और बारिश का दौर के बाद से ही प्रदेश के कई जिलों ने घने कोहरे की चादर ओढ़ ली है. कोहरे के चलते जनजीवन भी पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है. ऐसे में ग्वालियर में दृश्‍यता 50 मीटर से कम दर्ज की गई. घने कोहरे के कारण दिल्‍ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

प्रदेश में घने कोहरे के चलते रेल यातायात पर इसका भारी असर देखने को मिला है. कोहरे के कारण सबसे ज्यादा दिल्‍ली से आने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई है.

कौनसी ट्रेन कितनी लेट

  • पंजाब मेल – 3 घंटे
  • शताब्दी एक्सप्रेस – 2 घंटे 50 मिनट
  • झेलम एक्सप्रेस – 2 घंटे 20 मिनट
  • सचखंड एक्सप्रेस – 30 मिनट
  • कर्नाटक एक्सप्रेस – 4 घंटे 20 मिनट
  • मालवा एक्सप्रेस – 8 घंटे 15 मिनट
  • डॉ. अंबेडकर नगर एसएफ एक्सप्रेस – 2 घंटे 20 मिनट

प्रदेश के कई जिलों में छाया घना कोहरा

बुधवार सुबह से ही ग्‍वालियर के अलावा दतिया, रतलाम, रीवा, उज्जैन, दमोह, नौगांव, सीधी, भोपाल, इंदौर, खजुराहो, गुना, राजगढ़, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सागर, मंडला, टीकमगढ़, शजापुर, मलाजखंड, विदिशा, छतरपुर, आगर-मालवा, सीहोर, भिंड और मुरैना समेत कई जिलाें में घने कोहरे का असर देखने काे मिला है. इनमें कई जगहों पर तो विजिबिलिटी बेहद ही कम रही, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो गया.

2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार 5 फरवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में घना कोहरा रहेगा। भोपाल, गुना, अशोक नगर, श्योपुर, शिवपुरी, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, उज्जैन, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, देवास समेत कई जिलों में हल्‍के से थोड़ा मध्‍यम कोहरा देखने को मिल सकता है. वहीं 6 फरवरी को भी कई जिलों में हल्‍का कोहरा देखने को मिल सकता है.

ये भी पढे़ं- रेत खदान ठेका छोड़ना पड़ेगा महंगा, एक साल से पहले सरेंडर नहीं कर सकेंगे ठेकेदार, नुकसान की भरपाई भी करनी होगी

ज़रूर पढ़ें