शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 9.35 लाख की ठगी का मामला, दुबई में खाते बेचने वाले आरोपी कालीकट एयरपोर्ट से गिरफ्तार

MP News: भोपाल के कोहेफिजा निवासी फरियादी मोहम्मद जैनुल ने साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में करन बिरला नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर PMHDFC नामक एप्लीकेशन के जरिए शेयर मार्केट में सहज सोलर कंपनी में निवेश का लालच दिया.
bhopal cyber fraud Accused Nizamuddin arrested

आरोपी निजामुद्दीन कालीकट एयरपोर्ट से गिरफ्तार

MP News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 9 लाख 35 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय गिरोह के एक अहम आरोपी को साइबर क्राइम ब्रांच भोपाल ने केरल के कालीकट एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भारतीय बैंक खातों को दुबई में साइबर ठगों को बेचने का काम करता था और विदेश भागने की फिराक में था.

क्या है पूरा मामला?

भोपाल के कोहेफिजा निवासी फरियादी मोहम्मद जैनुल ने साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में करन बिरला नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर PMHDFC नामक एप्लीकेशन के जरिए शेयर मार्केट में सहज सोलर कंपनी में निवेश का लालच दिया. अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन पैसे जमा कराए गए और कुल 9,35,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई.

ठगी का क्या तरीका अपनाते थे?

आरोपी व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर कम समय में ज्यादा मुनाफे का लालच देते थे. बड़ी कंपनियों के नाम से मिलते -जुलते फर्जी एप्लीकेशन बनाकर लोगों का भरोसा जीता जाता था. पहली बार निवेश करने पर मुनाफे सहित राशि वापस कर दी जाती थी, लेकिन जैसे ही पीड़ित बड़ी रकम निवेश करता, उसका खाता ब्लॉक कर दिया जाता और पैसा वापस नहीं किया जाता. ठगी की रकम को तुरंत अन्य खातों में ट्रांसफर कर दुबई से एटीएम के जरिए नकद निकाला जाता था.

ये भी पढ़ें: Ujjain: महाशिवरात्रि पर 40 मिनट में होंगे बाबा महाकाल के दर्शन, 2000 पुलिसकर्मी, 200 CCTV और 10 ड्रोन से होगी कड़ी सुरक्षा

दुबई से कनेक्शन और आरोपियों की गिरफ्तारी

तकनीकी विश्लेषण और मैदानी जांच में सामने आया कि ठगी की रकम दुबई से निकाली जा रही है. इसी कड़ी में भारतीय बैंक खातों को दुबई में बेचने वाले आरोपी निजामुद्दीन को कालीकट एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से एक पासपोर्ट, मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए हैं. इस मामले में पूर्व में केरल और महाराष्ट्र से 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

ज़रूर पढ़ें