Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: विवेक बंटी साहू ने कहा- ’45 साल हो गए मंगोड़े वाला सांसद की राह देखता रह गया…’
Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर में 'छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026' का आयोजन हो रहा है. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और मणिपुर की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.
छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026
Chhindwara Vistaar Samman 2026 LIVE: मध्य प्रदेश की ‘कॉर्न सिटी’ छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के पसंदीदा चैनल विस्तार न्यूज (Vistaar News) का ‘महा मंच’ सज चुका है. फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमट इंस्टीट्यूट (FDDI) ऑडटोरयम में ‘छिंदवाड़ा विस्तार सम्मान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और मणिपुर की पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. वहीं, कई राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी, जो क्षेत्र के विकास और रफ्तार की बात करेंगी.