रूस में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में घुसकर भारतीय छात्रों पर हमला, चाकूबाजी में 4 घायल

Russia Indian Student: रूस के आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक कि प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया है कि चाकू के साथ एक किशोर मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में दाखिल हुआ. यहां उसने कई छात्रों पर हमला कर दिया. हमलावर किशोर कई छात्रों को चाकू मारकर घायल कर दिया.
Russian ufa medical university stabbing four Indian students injured

मेडिकल कॉलेज में चाकूबाजी करने वाला हमलावर गिरफ्तार

Russia Indian Student: रूस के बश्कोर्तोस्तान रिपब्लिक की राजधानी उफा में स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में चाकूबाजी की घटना में 4 भारतीय छात्र समेत कई लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि हमलावरों को पकड़ने की कोशिश में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. स्थानीय मीडिया के अनुसार ये घटना ह़ॉस्टल के स्पोर्ट्स हॉल में हुई.

‘हमलावर ने खुद को चोट पहुंचाई’

रूस के आंतरिक मंत्रालय के मुताबिक कि प्रारंभिक रिपोर्ट में सामने आया है कि चाकू के साथ एक किशोर मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में दाखिल हुआ. यहां उसने कई छात्रों पर हमला कर दिया. हमलावर किशोर कई छात्रों को चाकू मारकर घायल कर दिया. मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क ने RTVI (मीडिया समूह) को बताया कि हमलावर ने गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में दो पुलिसकर्मियों पर भी चाकू से हमला कर दिया. इसके साथ ही आरोपी ने खुद को भी चोट पहुंचाई.

भारतीय दूतावास ने किया पोस्ट

रूस में स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि ऊफा में हमले की एक दुखद घटना हुई है. चार भारतीय छात्रों सहित कई लोग घायल हुए हैं. दूतावास अधिकारियों के संपर्क में है और कज़ान में कॉन्सुलेट के अधिकारी घायल छात्रों की मदद के लिए ऊफ़ा जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: PoK और अक्साई चिन भारत का…ट्रेड डील में ट्रंप ने जारी किया पूरे इंडिया का नक्शा, पाकिस्तान को सीधा मैसेज

पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार किया

चश्मदीदों के मुताबिक हॉस्टल में अफरातफरी का माहौल था. हमले के बाद चारों ओर खून फैला हुआ था. इस घटना की सूचना फौरन आपातकालीन सेवाओं जैसे पुलिस और एंबुलेंस को दी गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है.

ज़रूर पढ़ें