RSS के शताब्दी समारोह में अक्षय से लेकर सलमान तक पहुंचे, मोहन भागवत से मिलकर क्या बोले अदनान सामी?

RSS Program Mumbai: मुंबई में सलमान खान, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, करण जौहर, अनन्या पांडे, जैकी श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, रवि दुबे, मधुर भंडारकर, फिल्म मेकर सुभाष घई समेत कई अन्य हस्तियां मोहन भागवत को सुनने पहुंचीं.
RSS Program Mumbai salman Khan Akshay Kumar

आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचे बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे

RSS 100th Anniversary: राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के 100 साल पूरे होने पर मुंबई में ‘शताब्दी समारोह’ रखा गया था, जिसमें फिल्म जगत की कई मशहूर हस्तियों ने भाग लिया, जो चर्चा का विषय बन गया. इस दौरान फिल्म जगत से पहुंचीं हस्तियों ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को सुना. इस समारोह में अनन्या पांडे से लेकर सलमान खान तक शामिल हुए. यहां जानें बॉलीवुड की कौन-कौन सी हस्तियां इस कार्यक्रम में शामिल हुईं.

RSS का यह कार्यक्रम 2 दिनों तक चला, जिसमें पहले दिन सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर जैसे बड़े दिग्गजों ने भाग लिया, वहीं अगले दिन रविवार को युवा हस्तियां अनन्या पांडे और विक्की कौशल जैसे स्टार शामिल हुए. RSS का यह कार्यक्रम देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे यह बॉलीवुड का कार्यक्रम हो. सभी हस्तियों ने आयोजन में पहुंचकर काफी देर तक मोहन भागवत को सुना.

बॉलीवुड से कौन-कौन हुआ शामिल?

RSS के कार्यक्रम में पहले ही दिन बॉलीवुड के दिग्गज सितारे सलमान खान शामिल हुए. इसके अलावा अक्षय कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. तो वहीं दूसरे दिन विक्की कौशल, करण जौहर, अनन्या पांडे, जैकी श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, रवि दुबे, मधुर भंडारकर, फिल्म मेकर सुभाष घई समेत कई अन्य हस्तियां मोहन भागवत को सुनने पहुंचीं. इस आयोजन में पाकिस्तान को छोड़ भारत की नागरिकता लेने वाले अदनान सामी भी पहुंचे. उन्होंने मोहन भागवत से बातचीत कर अपने अनुभव भी साझा किए हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘RSS प्रमुख के पद के लिए ब्राह्मण नहीं, हिंदू होना जरूरी…’, मोहन भागवत का बड़ा बयान

क्या बोले अदनान सामी?

पाकिस्तान छोड़कर भारत आने वाले सिंगर अदनान सामी भी RSS के कार्यक्रम में पहुंचे. मोहन भागवत से मुलाकात के बाद उन्होंने अपने अनुभव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किया है. जिसमें लिखा, “आरएसएस के महान संघचालक श्री मोहन भगवत जी के साथ एक अविस्मरणीय दोपहर बिताई. उनका भाषण सुनना बेहद आनंददायक था और उन्होंने बड़ी कुशलता से कई मिथकों और भ्रांतियों को स्पष्ट किया. वे एक अद्भुत सज्जन और नेक आत्मा हैं.”

ज़रूर पढ़ें