रोहित शर्मा और विराट कोहली को तगड़ा झटका! BCCI सेंट्रल कान्ट्रैक्ट के ग्रेड B में आने से हुआ इतने करोड़ का नुकसान
बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. इसमें बीसीसीआई ने दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को तगड़ा झटका दिया है. बोर्ड ने दोनों खिलाड़ियों को ग्रेड A+ से डिमोशन देते हुए ग्रेड B में रखा है. बोर्ड के इस फैसले से दोनों खिलाड़ियों को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा है.
BCCI Central Contract में रोहित-कोहली का डिमोशन
दरअसल, बीसीसीआई ने सोमवार को अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. जिसमें उन्होंने कुल 30 खिलाड़ियों को जगह दी है. इस बार बोर्ड ने कई चौकाने वाले फैसले लिए, जिसमें सबसे बड़ा फैसला भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर लिया गया. बोर्ड ने दोनों खिलाड़ियों का डिमोशन करते हुए उन्हें ग्रेड B में रखा है. पिछले साल बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में दोनों खिलाड़ियों को A+ कैटेगरी में रखा गया था. लेकिन अब यह दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं, जबकि टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जिसके कारण बीसीसीआई ने यह फैसला लिया है.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका में पाक टीम की ऐसी खातिरदारी! वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर उड़ने लगा मजाक
रोहित-कोहली को करोड़ों का नुकसान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेड A+ में शामिल खिलाड़ियों को बीसीसीआई की ओर से सालाना सबसे ज्यादा रकम मिलती है. ग्रेड A+ में शामिल खिलाड़ियों को बीसीसीआई की तरफ से 7 करोड़ रुपये सालाना सैलरी मिलती है, जबकि ग्रेड B में शामिल खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये सालाना सैलरी दी जाती है. ऐसे में इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को सालाना 4 करोड़ रुपए का नुकसान होगा. हालांकि, अभी बीसीसीआई ने ग्रेड की सैलरी को लेकर ऐलान नहीं किया है.
खत्म हुआ A+ ग्रेड
बीसीसीआई ने इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव करते हुए A+ कैटेगरी को खत्म कर दिया है. अब बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ तीन कैटेगरी शामिल है. जिसमें A, B, C तीन ग्रेड शामिल है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बार ग्रेड A में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को जगह दी है. जिसमें शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल है. जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को ग्रेड B में रखा गया है.